Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@संवाददाता तुकाराम कंसारी इस बार कुंभ मेला आमंत्रण कार्ड से चौबेबांधा का नाम हटा दिया @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। कुंभ कल्प मेला का उद्घाटन 1 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। 10 फरवरी को विराट संत समागम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा महाशिवरात्रि 15 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा एवं शाही स्नान किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इसके साथ में प्रदेश के सभी मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। जिसमें दोनों मुख्यमंत्री को मिलाकर 13 मंत्री और एक मुख्यमंत्री अर्थात 14 मंत्री के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि गण मंच पर…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम / नवापारा। प्रतिवर्ष होने वाले राजिम कुंभकल्प मेला आज रविवार को संगम नदी में श्रद्धालुओं के पुण्य स्नान से प्रारंभ होगा। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में माघी पुन्नी स्नान करने शनिवार की शाम से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। जलसंसाधन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के पुण्य स्नान हेतु नदी में पानी छोड़ दिया गया है। एक ओर जहां साधु संतों के स्नान हेतू अलग से शाही कुंड बनाया गया है। वहीं हजारों श्रद्धालुओं के स्नान के मुद्देनजर लंबा कुंड बनाया गया है। स्नान पश्चात श्रद्धालु रेत से शिवलिंग की प्रतिकृति बना कर पूजा अर्चना करेंगे। दीप…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ की पावन त्रिवेणी संगम स्थली राजिम में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेले 2026 के विधिवत शुभारंभ की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से आरंभ होने वाला यह भव्य धार्मिक आयोजन 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। 10 फरवरी से संत समागम तथा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शाही स्नान के साथ मेले का समापन होगा। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल गुरुवार को राजिम पहुंचे। उन्होंने मेला स्थल का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/राजिम। राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आगाज 01 फरवरी से होने जा रहा है इस ऐतिहासिक अवसर में छत्तीसगढ़ की पावन धरा एक बार फिर सनातन आस्था, संस्कृति और अध्यात्म के विराट उत्सव की साक्षी बनने जा रही है। महानदी, पैरी और सोंढुर नदियों के त्रिवेणी संगम पर स्थित धर्मनगरी राजिम में राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन श्रद्धा, साधना और सांस्कृतिक चेतना के अद्भुत संगम के रूप में देशभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा का जीवंत प्रतीक बनेगा। राजिम कुंभ…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारत की धर्म-पताका सदैव विश्व में ऊँची रही है। गोबरा नवापारा की पावन धरती भी उसी आध्यात्मिक परंपरा की साक्षी रही है, जहाँ प्राचीन काल से ऋषि-मुनि, संत-साधक आत्मज्ञान के शोध में लीन रहे हैं। वेद, उपनिषद, रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में आत्मज्ञान के अमूल्य रत्न बिखरे पड़े हैं, जिन्हें जीवन में उतारने वाला व्यक्ति अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। लगभग 600 वर्ष पूर्व इसी भारत भूमि पर ऐसे महापुरुष का प्रादुर्भाव हुआ, जिन्हें हम संत कबीर साहेब के नाम से जानते हैं। एक ओर उन्होंने अंधविश्वास और पाखंड…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, बिलासपुर। सूचना के अधिकार को “फाइलों में दबाने का खेल” समझने वाले सरकारी अफसरों के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का यह फैसला सख्त चेतावनी बनकर आया है। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास ने दो टूक शब्दों में कहा है कि RTI के तहत जानकारी रोकना कानून का खुला उल्लंघन है, और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जानकारी दबाने वाले दोषी अधिकारियों की पहचान कर दो माह के भीतर जांच पूरी की जाए और RTI अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एक…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कोरबा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है। कोरबा जिले में बिजली विभाग के एक सहायक अभियंता की करतूत उस वक्त बेनकाब हो गई, जब वह किसान से घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस सनसनीखेज कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। खेत में ट्रांसफार्मर के बदले मांगी थी घूस मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। बिजली वितरण विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर पर आरोप है कि उसने एक किसान के खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा द्वारा विभिन्न करों में की गई अत्यधिक वृद्धि एवं नगर प्रशासन की कथित अव्यवस्थाओं के विरोध में बुधवार को नवापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में असंतुष्ट नागरिकों की उपस्थिति रही। धरना प्रदर्शन के पश्चात नागरिकों की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम इंजीनियर राहुल थवानी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर से जुड़ी कई जनहितकारी मांगें रखी गईं और…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.