संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफकॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और बीएनआई बिलासपुर के संयुक्त प्रयास से प्रदेश की प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.
छत्तीसगढ़ चेंबर और बीएनआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफकॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवापारा इकाई के फर्म साई हनुमंत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री सुनील धामेजानी (राइस मिल एक्सपोर्टर) एवं महेश लालवानी रुद्र राइस मिल के डायरेक्टर को यह सम्मान दिया गया,
इस अवसर पर नवापारा इकाई के अध्यक्ष जवाहर जीवनानी एवं उपाध्यक्ष कोमल गुनानी एवं इकाई की टीम भी बिलासपुर में इस व्यापार एवं उद्योग मेले में उपस्थित थे।
विदित हो कि चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारानी एवं उनके कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश वासवानी, चेतन तारवानी , जसवीर सलूजा, दिलीप इसरानी के नेतृत्व में हुए प्रतिनिधिमंडल में उद्योग और व्यापार में वर्षों से चांवल उद्योग राइस मिल व्यापार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों को छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न से नवाजा जाता है। 30 जनवरी 2026 को बिलासपुर में आयोजित भव्य व्यापार एवं उद्योग मेले में उस वक्त गौरवपूर्ण दृश्य देखने को मिला।

