@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल ने गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा विधायक अनुपस्थित रहे। अजय चंद्राकर राजभवन तो पहुंचे, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए और अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुए। धरमलाल कौशिक दिल्ली चले जाने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। लता उसेंडी अरुणाचल प्रदेश दौरे पर थीं। वहीं विक्रम उसेंडी, धर्मजीत सिंह और रेणुका सिंह रायपुर में रहने के बावजूद समारोह में शामिल नहीं हुए। समारोह में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल और राजेश मूणत उपस्थित रहे।
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मंत्रियों के प्रभार में भी बड़े फेरबदल किए गए। यह अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।
नए मंत्रियों को मिले विभाग
मंत्री का नाम पद विभाग
- विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण, अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो
- अरुण साव उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण
- विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- राम विचार नेताम मंत्री, आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास
- दयाल दास बघेल मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
- केदार कश्यप मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
- लखन लाल देवांगन मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम
- श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन
- ओ.पी. चौधरी मंत्री, वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
- लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
- टंकराम वर्मा मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा
गजेन्द्र यादव मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
गुरु खुशवंत साहेब मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
राजेश अग्रवाल मंत्री, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के नए आवंटन के साथ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में विकास, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और सांस्कृतिक संवर्धन को नई गति दी जाएगी।वरिष्ठ विधायकों की अनुपस्थिति ने सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर कई अटकलों को जन्म दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज संयोग है या फिर कोई ठोस संदेश है।
