Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद और आतंकियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दुनिया के सामने स्पष्ट किया है। पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए दर्दनाक हमले के बाद पीएम मोदी ने सख्त शब्दों में कहा कि निर्दोष भारतीयों का खून बहाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत अब हर उस ठिकाने को खत्म कर देगा, जहां से आतंकवाद पनपता है या जिसे आतंकियों के लिए सुरक्षित समझा जाता है। ऑपरेशन सिंदूर: भारत की निर्णायक कार्रवाई हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का जन्मदिन कुरुद में उत्साह के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कुरुद द्वारा विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर नया बाजार के मंगल पांडे चौक में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के करकमलों से किया गया, पश्चात सिविल अस्पताल कुरुद में अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीज़ों को फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, मंडल महामंत्री…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चल रही अटकलों के बीच, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मौजूदा पीसीसी चीफ दीपक बैज की न केवल जमकर तारीफ की, बल्कि उनके नेतृत्व में और आक्रामक तरीके से आंदोलन जारी रखने का स्पष्ट संकेत भी दे दिया है। पायलट की मौजूदगी में हुई इस अहम बैठक में दीपक बैज ने 40 स्लाइड्स के पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ पिछले डेढ़ साल के संघर्ष का लेखा-जोखा पेश किया, जिसे देखकर पायलट काफी प्रभावित हुए। 40 स्लाइड्स में दिखा कांग्रेस का ‘संघर्ष’ बैठक के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 में सोमवार को मिली अज्ञात युवक की लाश ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सुनसान इलाके में ट्रॉली बैग और बंद पेटी में मिले शव ने मेरठ में दो महीने पहले हुए चर्चित हत्याकांड की याद ताजा कर दी है। हत्या की बर्बरता, शव को छिपाने की योजना और उसे ठिकाने लगाने के तरीके ने पुलिस को कई एंगल से जांच के लिए मजबूर कर दिया है। पुलिस को जांच के दौरान एक अहम सुराग पेटी से मिला है। ट्रॉली के ऊपर रखी नई पेटी पर ‘हब्बू’ नाम…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, बीएसएफ के महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहाँ उपस्थित केंद्रीय सुरक्षा बलों, कोबरा टीम, छत्तीसगढ़ पुलिस बल और डीआरजी के साहस, शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सुरक्षा बल के…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने 23 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी कर राज्यभर में 28 वाणिज्यिक कर अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह फेरबदल विभागीय अनुशासन, प्रशासनिक दक्षता और सुचारू संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। दो आदेशों में 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी वाणिज्यिक कर विभाग ने दो अलग-अलग आदेशों के तहत सहायक आयुक्त और संयुक्त आयुक्त स्तर के कुल 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कुछ अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त (राज्य कर) के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि अन्य को राज्य…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, बिलासपुर। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार कश्यप और प्रदेश महामंत्री की अगुवाई में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान लिपिक नेताओं ने एडिश्नल कलेक्टर ज्योति पटेल पर अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौच करने का आरोप लगाया. लिपिकों ने एडिश्नल कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्योति पटेल को तत्काल हटाने या ट्रांसफर की मांग की है. जिला लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने आज कलेक्टर जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार कश्यप और प्रदेश महामंत्री सुनील यादव की अगुवाई में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया. लिपिक नेताओं ने इस दौरान एडिश्नल कलेक्टर ज्योति…

Read More

@धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरकारी नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार। @मंत्रालय के नाम से फर्जी आदेश और नियुक्ति पत्र बनाकर पीड़ित से ठगे थे 6.45 लाख रुपये। @पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी को दुर्ग से पकड़ा, एक अन्य साथी की तलाश जारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नगरी/धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मंत्रालय (सचिवालय) के नाम से फर्जी ट्रांसफर और नियुक्ति पत्र तैयार कर एक व्यक्ति से…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 14 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें रायपुर से 6, दुर्ग से 3, सरगुजा से 3 और बिलासपुर से 2 मरीज शामिल हैं। अब तक प्रदेश के 10 जिलों में यह वायरस फैल चुका है। कुल 131 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 65 और बिलासपुर में 34 मरीज मिले हैं। बाकी 32 मरीज अन्य 8 जिलों से हैं। वर्तमान में 57 एक्टिव केस हैं, जबकि 73 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें 45 मरीज होम आइसोलेशन में और 12 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में…

Read More