Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले, पीओएस एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर, संवर्धक समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग, धमतरी से पकड़े गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इनके द्वारा जारी सिम यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार में उपयोग हो रहे हैं। अपराध में शामिल अब तक 7000 से ज्यादा सिम कार्ड और 590 मोबाइल की पहचान हुई है। ऐसे बनाते थे फर्जी सिम कार्ड गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि, नया सिम लेने या सिम पोर्ट कराने वाले ग्राहकों का…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी।  धमतरी जिले के सिकलसेल एनीमिया से ग्रसित सभी मरीजों को अब उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग के लिए प्रोफाईल बुक दी जाएगी। इसके साथ ही इन मरीजों को सामाजिक, आर्थिक, मानसिक सहित विभिन्न तरीकों से संबल प्रदान करने के लिए सपोर्टिंग ग्रुप भी बनाए जाएंगे। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने सिकलसेल प्रभावित सभी मरीजों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मार्गदर्शी बिन्दुओं के तहत इलाज आदि की सुविधा देने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कामकाजों की…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। अगले महीने से रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, भारतीय रेलवे कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार यात्री ट्रेन किराए में बढ़ोतरी करने जा रहा है। किराए में मामूली बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया कि नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए यात्री किराए में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। AC क्लास के लिए किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। बता दें कि 500 ​​किलोमीटर की यात्रा के लिए उपनगरीय टिकट और सेकंड क्लास की यात्रा के किराए में कोई बढ़ोतरी…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गरियाबंद/राजिम। नौकरी लगवाने के नाम पर 17 लाख 15 हजार का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मुकेश धीवर को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवाओं को नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर पैसे ऐंठता था। पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। आवेदक तामेश्वर साहू निवासी बहेरापाल पुराना बस्ती थाना फिंगेश्वर एवं अन्य के द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी मुकेश कुमार धीवर के द्वारा आवेदकों से नौकरी लगवाने के नाम पर वर्ष 2018 से दिसम्बर 2019 तक कुल 17 लाख 15 हजार रूपये का धोखाधडी़ का आवेदन पेश करने पर आवेदन जाँच…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। धमतरी जिले के कुरुद में लगातार अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन अज्ञात चोर द्वारा दो मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर एक मामला सामने आया है,जहां असामाजिकतत्वों द्वारा पंचायत कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया गया। बताया गया कि  ग्राम पंचायत हँकारा के पंचायत कार्यालय में 23-24 जून की दरमियानी रत को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा अलमारी में रखे दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया गया। वही आज ग्रामीणों की नजर पंचायत कार्यालय भवन में गई,जहां खिड़की से धुआं…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। जिले के प्रतिष्ठित क्रिश्चन हॉस्पिटल (बठेना अस्पताल) धमतरी में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों व नर्स ने नवजात को “मृत” घोषित कर परिजनों को रेफर कर दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जब परिजन महिला को दूसरे अस्पताल ले गए, वहां बच्चे ने जीवित जन्म लिया। यह घटना न सिर्फ चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि ऐसी लापरवाहियों से होने वाली…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को बेहतर शैक्षिक और प्रतियोगी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ अंचलों सहित कुल 17 नगरीय निकायों में 18 सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इस पहल से न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि दूर-दराज के युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण संसाधन और शांत अध्ययन माहौल उपलब्ध होगा। सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन की विशेषताएं इन लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोनों…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने पार्टी में अनुशासनहीनता के मामलों में कार्रवाई नहीं होने और वरिष्ठ नेताओं की निष्क्रियता को लेकर तीखा हमला बोला। बैठक में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में बघेल ने सीधे तौर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को घेरते हुए कहा, “जो नेता मेरे खिलाफ बयान देते हैं, उन्हीं के साथ आप चाय पीते हैं।” मुख्यमंत्री पर सीधा हमला नहीं करते वरिष्ठ नेता: भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली को लेकर मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भड़क उठे। पायलट की नाराजगी यहां तक पहुंची कि उन्होंने भरी मीटिंग में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को ‘वसूलीबाज’ कह दिया है। जानकारी के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली में शामिल होने के लिए लोगों को लाने का टार्गेट दिया जा रहा था। इस पर जब आकाश शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने पहले तो हजार से 15 सौ लोगों को लाने की बात कही। लेकिन,…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमानों में बदल के साथ बारिश दर्ज हो रही है। पिछले 24 घंटे में बदला मौसम, तापमान में गिरावट बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज…

Read More