Author: www.cglokdarshan.com

 @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम गुदगुदा में पारंपरिक मड़ई मेला महोत्सव का आयोजन 21 जनवरी, बुधवार को किया जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की लोकसंस्कृति, आस्था और सामूहिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक माना जाता है। मेला महोत्सव के अंतर्गत रात्रिकालीन मनोरंजन के लिए जय हरदेलाल बाबा लोक कला मंच द्वारा छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह लोकनाट्य दल ग्राम घिना, अर्जुन्दा (जिला बालोद) से आमंत्रित किया गया है, जो अपनी सशक्त लोक प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी पूरी निष्ठा और…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम।भारत की सनातन संस्कृति, अखंड आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक गुजरात स्थित भगवान श्री सोमनाथ मंदिर पर इतिहास में लगभग 17 बार विदेशी आक्रांताओं द्वारा आक्रमण और लूट की गई। बार-बार मंदिर को ध्वस्त करने के प्रयास हुए, शिवलिंग को खंडित किया गया, लेकिन हर बार यह मंदिर पहले से अधिक गौरव, श्रद्धा और आत्मसम्मान के साथ पुनः खड़ा हुआ। यह सोमनाथ की ही नहीं, बल्कि भारत की अदम्य आस्था और सनातन चेतना की विजयगाथा है। सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्र की आत्मा और अटूट स्वाभिमान…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। चम्पेश्वर महादेव की पावन नगरी एवं अखंड भूमंडलाचार्य वल्लभाचार्य जी की प्राकट्य स्थली पंचकोशी तीर्थ चंपारण में समाजसेवा की एक प्रेरक मिसाल देखने को मिली। संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चंपारण–लखना रोड में संचालित दिव्यांग जनों की संस्था में गत दिनों गोबरा नवापारा पुलिस थाना एवं चंपारण पुलिस चौकी का स्टाफ पहुंचा। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री दीपेश जायसवाल ने संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस स्टाफ द्वारा बच्चों को नए वस्त्र एवं गर्म कपड़े भी प्रदान…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। समीपस्थ ग्राम पटेवा में आज 11 जनवरी, रविवार को समस्त ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत पटेवा के तत्वावधान में भव्य मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। मड़ई पर्व को लेकर गांव में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। सरपंच प्रतिनिधि यशवंत मंडल एवं आयोजक समिति ने बताया कि मड़ई के पावन अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कला संस्था चंद्र भूषण वर्मा कृत महतारी लोक कला मंच, खरोरा (रायपुर) अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगी। लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी कला के माध्यम से दर्शकों…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/मगरलोड। मगरलोड शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में वर्षों से जमे फर्जीवाड़े की दीवार आखिरकार गिरा दी गई। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) के सख्त आदेश पर फर्जी नियुक्ति के आधार पर पदोन्नत हुए 8 प्रधानपाठकों को उनके-उनके स्कूलों से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इन स्कूलों के प्रधानपाठकों पर गिरी गाज जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने पुष्टि की कि निम्नलिखित शासकीय प्राथमिक शालाओं में पदस्थ प्रधानपाठकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं— हरिशंकर साहू, शासकीय प्राथमिक शाला चटरीजाहरा, विकासखंड नगरी पुनम सीनयानी, शासकीय प्राथमिक शाला…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह के पावन अवसर पर राजिम नगर उस समय राजनीतिक और सामाजिक गरिमा का साक्षी बना, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित अनेक वरिष्ठ विधायक राजिम पहुंचे। इस अवसर पर सभी अतिथिगण राजिम विधायक श्री रोहित साहू के निवास पहुंचे, जहां विधायक रोहित साहू एवं उनके परिजनों द्वारा सभी नेताओं का भव्य, पारंपरिक और आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक रोहित साहू के निवास पर आयोजित इस गरिमामय मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि महाविद्यालय के बी.एड. विभाग के छात्र राहुल पटेल का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी, जिसमें राहुल पटेल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के खेल अधिकारी शिव कुमार पाण्डेय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के आदेशानुसार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए गोबरा नवापारा पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलना तिराहा के पास पुलिस ने चिट्टा (हेरोईन) की तस्करी करते हुए 02 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹45,000 बताई जा रही है, जप्त की गई है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरुद्ध चलाए…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। जनपद पंचायत कुरूद के ग्राम सिर्री में पिछले दो महीनों से अवैध मुरम खनन का कार्य खुलेआम जारी है, लेकिन संबंधित विभागों की चुप्पी अब कई सवाल खड़े कर रही है। गांव के अलग-अलग हिस्सों में कभी सरकारी जमीन तो कभी खेत बनाने के नाम पर ग्रामीणों की निजी भूमि को पांच फीट से भी अधिक गहराई तक खोदा जा रहा है और निकाली गई मुरम को बेधड़क बाहर भेजा जा रहा है। यह पूरा कार्य खनिज विभाग की अनुमति और ट्रांजिट पास के बिना संचालित किया जा रहा है, जो सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है। अवैध…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर/कुरूद। कुरूद क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता नरेन्द्र कुमार का आज कुरूद नगरवासियों द्वारा साँधा चौक, कुरूद में भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर अपने पार्षदगणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहीं। यह पल कुरूद नगर सहित पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा। नेपाल में आयोजित बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में नरेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल कुरूद नगर, बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। नगरवासियों ने इसे…

Read More