Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजिम अंचल में सुबह से ही पर्व का उल्लास चरम पर रहा। 9 अगस्त को सुबह 8:26 बजे तक के शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और भाइयों से स्नेह-भरे उपहार प्राप्त किए। भद्रा काल समाप्त होने के बाद शहर से लेकर अंचल के गाँवों तक बड़ी संख्या में बहनों ने भाइयों को राखी बांधने का क्रम जारी रखा। सुबह, दोपहर, शाम और देर रात तक रक्षाबंधन का उत्सव निरंतर चलता रहा। बाजार और सड़कों पर पूरे दिन रौनक बनी रही। विशेष धार्मिक आयोजन… भगवान…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर का ऐतिहासिक और कभी जीवंत व्यापारिक केंद्र गांधी चौक हटरी बाजार आज बदहाली की कगार पर है। वह स्थान, जहाँ कभी जूते-चप्पल, कपड़े, माला-चूड़ी, जनरल सामान और ताजी सब्जियों के लिए शहर भर की भीड़ उमड़ती थी, अब मात्र कुछ गिनी-चुनी दुकानों तक सिमट गया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका की लगातार उपेक्षा इस गिरावट का मुख्य कारण है। वर्षों से सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। चुनावी वादे बनाम हकीकत हर चुनाव से पहले नेताओं द्वारा विकास के…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव ने पार्षदों की टीम के साथ गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सौजन्य भेंट कर नगर के समग्र विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु विस्तृत चर्चा की। गौशाला निर्माण और सौंदर्यीकरण पर जोर कलेक्टर से चर्चा के दौरान अध्यक्ष महेश यादव ने नगर में आवारा गौ माताओं की सुरक्षा हेतु भव्य और सुसज्जित गौशाला निर्माण का प्रस्ताव रखा, ताकि उन्हें सड़कों पर भटकना न पड़े। साथ ही नगर के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक को भव्य…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भाजपा सदस्यता अभियान 2024-25 के अंतर्गत उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा, महामंत्रीगण रामू रोहरा, संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती तथा मंच संचालन अनुराग सिंहदेव और नवीन मार्कण्डेय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक अभियान में प्रदेशभर में 60,87,670 नए सदस्य जोड़कर भाजपा छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक…
हंसती बिटिया… ईश्वर का उपहार है, बेटी है वरदान। जिस घर में बेटी हँसे, वो घर स्वर्ग समान।। आगे बढ़कर कर रहीं, कार्य क्षेत्र विस्तार। सूर्योदय संसार में, होवें बारम्बार।। ’सुषमा’-सी छाया लगे, बिटिया है अभिमान। जिस घर में बेटी हँसे, वो घर स्वर्ग समान।। नाजुक सी कलिका बने, दो कुल की है शान शस्त्र उठा काली बने, रक्षा निज अभिमान।। रानी बिटिया लाडली, रखती माँ का ध्यान। जिस घर में बेटी हँसे, वो घर स्वर्ग समान।। मात-पिता सेवा करे, बाँध नेह की डोर। रुनझुन पायल बज उठीं होकर भाव विभोर।। दिल में पत्थर रख करें, बाबुल कन्यादान। जिस…
सुषमा के स्नेहिल सृजन…. (छंद-मनहरण घनाक्षरी) फौजी भैया सावन पूनम दिन, बंधन राखी के बिन, खाली न हो हाथ कोई, भैय्या मैं बनाऊँगी। चेहरे में ख़ुशी लिए, फौजी भैया मुझे मिले, कलाई रेशम डोरी, ’सुषमा’ सजाऊँगी। आरती सजाऊँ थाल, तिलक लगाऊँ भाल, रक्षा पर्व त्योहार में, राखी पहनाऊँगी। सहस्र दुआएँ माँगूँ, रक्षासूत्र हाथ बाँधूँ, राजा भैया कहकर, मिठाई खिलाऊँगी। ——————————— ✍️कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल, रायपुर (छत्तीसगढ़)
संवाददाता तुकाराम कंसारी “बहादुर सीआरपीएफ भाइयों को राखी बांधना गर्व की अनुभूति” – डॉ. योगिता सिन्हा @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्टेला वेलफेयर फाउंडेशन की बहनों ने नवा रायपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर देश के वीर सपूतों के साथ यह त्योहार मनाया। बहनों ने जवानों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके साहस एवं सेवा भावना को नमन किया। सीआरपीएफ के ये जवान सुदूर और बीहड़ इलाकों में महीनों तक घर से दूर रहकर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर डॉ. योगिता सिन्हा ने कहा, “सीआरपीएफ…
संवाददाता तुकाराम कंसारी सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा की छात्राओं ने पुलिस, स्वास्थ्य केंद्र और नगर पालिका में बांधा रक्षा सूत्र @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भारतीय संस्कृति की पावन परंपरा ‘रक्षा बंधन’ के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा की छात्राओं ने नगर के पुलिस जवानों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मचारियों तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को अपने हाथों से तैयार किए गए 452 आकर्षक रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। रक्षा सूत्र बांधते हुए छात्राओं ने सभी से देश और समाज की सुरक्षा का वचन लिया। नवापारा सीएमओ लवकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। देशभक्ति और गौरव का क्षण तब आया, जब बकली गांव के होनहार बालाराम मारकंडे ने बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। उनके इस उपलब्धि पर पूरे गांव में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने बालाराम के सम्मान में गाजे-बाजे और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। जन्मभूमि पर उनके आगमन के समय पटाखों की गूंज, फूल-मालाओं की वर्षा और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व नजदीक आते ही शहर के मूर्तिकारों की कार्यशालाओं में दिन-रात रौनक बनी हुई है। श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ इस बार महंगाई की मार भी मूर्तिकारों और खरीदारों दोनों को महसूस हो रही है। 11 दिनों तक चलने वाले इस भव्य उत्सव के लिए मंगलमूर्ति श्री गणेश की स्थापना की तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय समितियां और श्रद्धालु अप्रैल-जून से ही मूर्तिकारों को अग्रिम ऑर्डर देकर अपनी पसंदीदा प्रतिमाएं बुक करा रहे हैं, ताकि समय पर मूर्तियां तैयार हो सकें। स्थानीय मूर्तिकार लोकेश चक्रधारी ने बताया कि मूर्ति निर्माण…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.