Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट को नगर पालिका परिषद नवापारा राजिम के सभापति सचिन सचदेव ने देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो आने वाले वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत आधारशिला साबित होगा। श्री सचदेव ने कहा कि यह बजट “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने वाला बजट है, जिसमें दीर्घकालिक और सतत विकास के लिए…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ का ‘प्रयाग’ कहलाने वाला राजिम कुंभ कल्प मेला इस वर्ष भारी-भरकम बजट और भव्य तैयारियों के साथ आयोजित किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। त्रिवेणी संगम के पुराने महोत्सव स्थल के पास बनाई गई अस्थायी दुकानें लगभग खाली पड़ी हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मेले के अन्य हिस्सों में व्यापारी 15 दिनों के लिए हजारों रुपए किराया देकर दुकानें लेकर कारोबार कर रहे हैं, लेकिन इस प्रमुख स्थान पर दुकानों का सूना पड़े रहना योजना…

Read More

संवाददाता तुकराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम स्थित महानदी पुल इन दिनों गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। पुल की सड़क पर दोनों ओर भारी मात्रा में रेत जमा हो जाने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों और दोपहिया वाहन चालकों में भय का माहौल है, क्योंकि रेत के कारण वाहन फिसलने या चक्का धंसने की स्थिति बन रही है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुल पर स्टॉपर लगाकर यातायात को एकतरफा कर दिया है, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही। विशेष रूप…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम स्थित महानदी पुल इन दिनों गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। पुल की सड़क पर दोनों ओर भारी मात्रा में रेत जमा हो जाने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों और दोपहिया वाहन चालकों में भय का माहौल है, क्योंकि रेत के कारण वाहन फिसलने या चक्का धंसने की स्थिति बन रही है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुल पर स्टॉपर लगाकर यातायात को एकतरफा कर दिया है, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो रही। विशेष रूप से…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। धौराभाठा में इन दिनों धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण देखने को मिल रहा है। श्री राजीव लोचन भागवत परिवार धौराभाठा/नवापारा-राजिम एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कलश यात्रा एवं श्री गणेश पूजन कर किया गया। कथा के प्रथम दिवस कथा वाचक शैलेंद्र कृष्ण महाराज (वृंदावन धाम) ने श्री शिव महापुराण के महात्म्य का विस्तार से वर्णन करते हुए भगवान शिव की महिमा और सनातन परंपरा में उनकी महत्ता…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। प्रदेश के किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने विशेष परिस्थितियों में किसानों को राहत प्रदान करते हुए धान विक्रय की अंतिम तिथि को 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। इस निर्णय के तहत तीन श्रेणियों के किसानों को अतिरिक्त दो दिवस में धान विक्रय की अनुमति दी गई है— ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया, लेकिन उनका सत्यापन समय पर नहीं हो सका। वे…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर/ नवापारा। अभनपुर स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में विद्यालय का प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कार और सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित करने वाला रहा। समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ दीं, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने भरपूर सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती कंचन गांधी  (अध्यक्ष, महेश्वरी महिला मंडल), विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंकिता गांधी  तथा नवापारा नगर के पार्षद श्री सचिन सचदेव  के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपरा का विराट उत्सव राजिम कल्प कुम्भ 2026 का शुभारंभ मंगलवार को अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन नवीन मेला मैदान, राजिम में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री रामेन डेका एवं धर्मस्व व संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं संस्कृति मंत्री ने महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पावन त्रिवेणी संगम पर महानदी माता की महाआरती में…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम में कुंभ कल्प मेले का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। नवीन मेला मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने महाआरती में सहभागिता कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में कहा कि त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सनातन…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़का जनरोष, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुतकैया में बीते दिनों हुई सिलसिलेवार हिंसक घटनाओं ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। गांव के युवकों पर पत्थर, लाठी-डंडों से किए गए जानलेवा हमलों के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया है। पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पूर्व नियोजित तरीके से राह चलते युवकों को निशाना बनाया, जिसमें कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।…

Read More