Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर भी शामिल होंगे। शनिवार को नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नगर के शीतला तालाब एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा, भाजपा मंडल…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग की 11 छात्राओं ने भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित शैक्षिक आंदोलन में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करना है। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने रायपुर के श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कुल 162 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सृजन विद्यालय की जिन छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ उनमें शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए – रेणुका पटेल, शैलजा धीवर,…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शहर और ग्रामीण अंचल में शारदीय नवरात्र महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कहीं पर आकर्षक पंडालों की साज-सज्जा हो रही है, तो कहीं मूर्तिकार दिन-रात एक कर माता की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 22 सितंबर से होगा शुभारंभ शारदीय नवरात्र पर्व इस बार 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यह पर्व मां दुर्गा की शक्ति व साधना का प्रतीक है। नौ दिनों तक मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। 22 सितंबर को घटस्थापना का शुभ समय प्रातः 6:09 से 8:06…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। जहां देशभर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायत तर्री की स्थिति बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। यहां पशु चिकित्सालय के आसपास गंदगी का ढेर इस कदर फैला है कि पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदगी से न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि पशु चिकित्सालय के पास ही शासकीय महाविद्यालय स्थित है, जहां प्रतिदिन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। समीपस्थ ग्राम बकली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महादेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने इस मौके पर स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और मंदिर परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। इस अवसर पर नारायण साहू, ललित साहू, ओमप्रकाश साहू, उमेश साहू, विजय कुमार साहू, रामजी साहू, ताराचंद…
विशेष समाचार… @सतीश शर्मा, प्रधान संपादक “छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली अब कठघरे में” @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, मनेंद्रगढ़/चिरमिरी/भरतपुर। सूचना का अधिकार (आरटीआई) पारदर्शिता और जवाबदेही का सबसे सशक्त औजार माना जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली अब कठघरे में है। आरोप है कि आयोग न केवल विभागों को बचाने में जुटा है बल्कि अब आदेशों से मुकरते हुए बिना हस्ताक्षर वाले पत्र तक जारी कर रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता ने खोला राज मामला मनेंद्रगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव से जुड़ा है। उन्होंने वन विभाग से वर्ष 2017 से 2022 तक की कैशबुक की जानकारी मांगी थी।पहले…
संवाददाता तुकाराम कंसारी राजिम–रायपुर नई मेमू ट्रेन सेवा से आमजन, तीर्थयात्रियों और छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/ गोबरा नवापारा/ राजिम। छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार देते हुए आज प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजिम रेलवे स्टेशन से राजिम–रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा से राजधानी रायपुर और तीर्थनगरी राजिम के बीच की दूरी अब तेज़, सस्ती और सुरक्षित यात्रा के साथ पूरी की जा सकेगी। न्यूनतम 15 रुपए के किराए में आमजन को आरामदायक रेल सुविधा मिलेगी। शुभारंभ अवसर…
संवाददाता तुकाराम कंसारी देखना होगा कि क्या 18 सितंबर को मुख्यमंत्री के सामने यह मांग मजबूती से रखी जाएगी या फिर पुराने वादों की तरह इसे टाल दिया जाएगा। @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम और नवापारा क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है कि राजधानी से रेल सेवा मिलने जा रही है। आगामी 18 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नेता…
संवाददाता तुकाराम कंसारी अभनपुर विधानसभा के ग्राम तूता में 2000 आम के पौधों से हरियाली का संकल्प @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा अभनपुर विधानसभा के ग्राम तूता में ‘नमो वन’ तैयार किया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला उपाध्यक्ष दीपक बैस, आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष भरत बैस, मंडल महामंत्री सूरज साहू, गौरव शर्मा, वरुण राठी, राजा राय, संदीप बैस, गयाराम पटेल, दिनु बैस, रामकृष्ण बैस, झड़ी पटेल, डॉ निमई विश्वास सहित अनेक वरिष्ठ…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.