@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सरगुजा। मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन है. इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर अभ्यासरत रहते हैं. हमारे कार्यकर्ता, नेता बेहतर करते रहे, इसलिए इस तरह का आयोजन पार्टी करती रहती है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस का समर्पण और संकल्प सिर्फ भ्रष्टाचार है.
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने कहा, कांग्रेस में किसी चीज के प्रति समर्पण नहीं है. किसी चीज का सकंल्प नहीं है. कांग्रेस का संकल्प और समर्पण केवल भ्रष्टाचार है. इसमें वे अच्छा अभ्यास करते हैं. कोरोना काल में कांग्रेस ने कोई जनसेवा कार्य नहीं किया है. आरएसएस और भाजपा के लोग जनसेवा कार्य में लगे रहे. कांग्रेस के नेता कहीं नजर नहीं आए. कांग्रेस का काम केवल भ्रष्टाचार करना है.








