संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर के वार्ड क्रमांक 03 सरदार वल्लभभाई पटेल पारा में ॐ गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन सुबह और शाम 7 बजे भव्य गणेश आरती और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा सामूहिक आरती के बाद रोमांचक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मोहल्ले के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांचवीं राउंड की कठिन प्रतिस्पर्धा में गौकरण पटेल पिता मनोज पटेल ने प्रथम स्थान हासिल कर मोहल्ले का गौरव बढ़ाया। समिति द्वारा गुलाल व पुष्पमाला पहनाकर विजेता का सम्मान किया गया।

पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने कहा कि इस वर्ष उत्सव को और भी आकर्षक एवं भव्य रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर सोमेश दुबे, हरशु महाराज, भूपेंद्र दुबे, प्रीत दुबे, विवेक निर्मलकर, कुणाल यादव, कृष्णा पटेल, चंदन पटेल, राहुल पटेल, मनोज पटेल, पिंटू पटेल, रंजीत पटेल, विकास पटेल, दुर्गेश पटेल, रीना सेन, रामा सेन, तुळजा शिंदे, परी शिंदे, अनमोल शिंदे, त्रिवेणी पटेल, तनु यादव, मया सेन, मंजू सेन, गौरी पटेल, सीमा यादव सहित सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामूहिक भागीदारी का अनोखा संगम देखने को मिला।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version