संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 स्थित पीएम श्री स्कूल सोमवारी बाजार में वार्ड पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव ने अपना जन्मदिन बच्चों और शाला परिवार के बीच सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पार्षद ध्रुव ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 13 की पार्षद पूजा कंसारी, वार्ड नंबर 14 की पार्षद जीना सुजीत निषाद, वार्ड नंबर 16 के पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सोनी, कार्तिक साहू, भाजपा युवा मोर्चा सदस्य एयाज रजा सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएँ तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और विद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया।
इस कार्यक्रम ने बच्चों के बीच उत्साह का संचार किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षा को लेकर संवेदनशीलता व सहभागिता को उजागर किया।
