संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। शीतलहर से ठिठुरते रायपुर में सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ‘वक्ता मंच’ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आकाशवाणी चौक में 101 कंबल, शाल, जैकेट, स्वेटर और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया। कंबल स्व. ओमप्रकाश गोयल व स्व. कमल कांता गोयल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, जिसकी गर्माहट जरूरतमंदों के चेहरों पर साफ झलक रही थी।

संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि कार्यक्रम में हर धर्म, जाति और समुदाय के असहाय, गरीब और बेघरों तक गर्म वस्त्र पहुंचाए गए। उन्होंने कहा कि वक्ता मंच पिछले 10 वर्षों से लगातार शीत ऋतु में गरीबों के बीच कंबल वितरण कर सामाजिक सरोकार निभा रहा है।

आयोजन की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका सिंधु झा ने कहा— “ऐसे प्रयास जरूरतमंदों को सिर्फ गर्म कपड़े ही नहीं देते, बल्कि यह एहसास करवाते हैं कि समाज उनके साथ खड़ा है। दान करने वालों में भी संतोष और कर्तव्यबोध की भावना जागती है।”

इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, सिंधु झा, अभिषेक मिश्र, यशवंत यदु, ज्योति शुक्ला, मीना भारद्वाज, चंद्रा वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव, नुपुर साहू, दिवाकर साहू, पूर्णेश डडसेना, दुष्यंत साहू, अजय तिवारी, आलोक झा, सी.एल. दुबे, राजू रामटेके, रुक्मणि रामटेके, कुमार जगदलवी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

प्रबुद्धजनों ने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण वास्तव में भाव-विभोर करने वाला कार्य है—यह संवेदना और सेवा का अनूठा संगम है।

वक्ता मंच ने घोषणा की कि पूरी शीत ऋतु के दौरान गरीब, जरूरतमंद और बेघर लोगों के लिए नि:शुल्क गर्म वस्त्र वितरण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version