संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम बकली में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नाबालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो सोने के चैन और नगदी रकम 64 हजार रुपये बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बकली निवासी कोमल राम सोनकर 27 अगस्त की रात अपने परिवार को लाने ससुराल गया था। अगले दिन सुबह लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और पीछे का दरवाजा खुला पड़ा है। घर व दुकान की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने कुल 1,37,000 रुपये की चोरी की है, जिसमें 67 हजार रुपये नकदी और करीब 70 हजार रुपये मूल्य के दो पुराने सोने के चैन शामिल थे।

शिकायत पर राजिम पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सोने का चैन बेचने की फिराक में घूम रहा है। संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात कबूल की और अपने अन्य तीन साथियों के नाम भी बताए।

  • गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
  • 1. डिगेश उर्फ छरी उर्फ भूपेंद्र कुर्रे (19 वर्ष), निवासी बकली
  • 2. मोहन टंडन उर्फ राकेश (21 वर्ष), निवासी बकली
  • 3. अजील मिरी उर्फ चिकू (19 वर्ष), निवासी बकली
  • 4. एक नाबालिक बालक

आरोपियों ने बताया कि वे पीछे बाड़ी के रास्ते से घर की छत पर चढ़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवर पार कर लिए थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version