संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव ने पार्षदों की टीम के साथ गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सौजन्य भेंट कर नगर के समग्र विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु विस्तृत चर्चा की।

गौशाला निर्माण और सौंदर्यीकरण पर जोर

कलेक्टर से चर्चा के दौरान अध्यक्ष महेश यादव ने नगर में आवारा गौ माताओं की सुरक्षा हेतु भव्य और सुसज्जित गौशाला निर्माण का प्रस्ताव रखा, ताकि उन्हें सड़कों पर भटकना न पड़े। साथ ही नगर के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने में प्रशासनिक सहयोग का आग्रह किया।

अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुधार की मांग

पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नगर में अपराध पर अंकुश लगाने, ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति, तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग रखी।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ की आवश्यकता

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा में अध्यक्ष यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कमी पर गंभीर चिंता जताते हुए शीघ्र नियुक्ति की मांग की।

अधिकारियों ने दिया सहयोग का आश्वासन

मुलाकात के दौरान तीनों अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को नगर के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर, सभापति भारत यादव, आकाश राजपूत, पार्षद सुरेश पटेल, अजय पटेल, बलराम यादव, पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, कुलेश्वर साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version