@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, संवाददाता तुकाराम कंसारी
नवापारा राजिम। सेवानिवृत शिक्षक श्री प्यारे लाल ठाकुर का विदाई सम्मान समारोह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की पूजा अर्चना के माध्यम से किया गया । उसके बाद संकुल के शिक्षकों के द्वारा प्यारे लाल ठाकुर जी का स्वागत किया गया । संकुल के सभी प्रधानपाठकों ने ठाकुर सर जी व्यक्तित्व के बारे में सराहनीय उदबोधन दिया । उद्बोधन के माध्यम से प्रधानपाठकों ने बताया कि ठाकुर सर जी व्यक्तित्व के धनी होने के साथ साथ शिक्षा के प्रति काफी समर्पित भाव, कर्मठ ,कर्त्तव्यपरायणता , सहन हीन,अनुशासित ,कर्तव्यनिष्ठ एवं काफी सक्रिय शिक्षक रहे।उन्होंने अपने सेवाकाल में हमेशा शिक्षा के प्रति तत्पर रहे। फिर ठाकुर सर जी ने अपने आत्मीय उदबोधन से अपने 41 साल के शिक्षकीय अनुभव को विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि शिक्षक को हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। विदाई की इस बेला को आगे बढ़ाते हुए संकुल के सभी प्रधानपाठकों द्वारा श्री फल,साल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया एवं संकुल के समस्त शिक्षकों ने पेन और डायरी प्रदान करने ठाकुर सर जी के उज्जवल भविष्य, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य श्री मदन गोपाल रात्रे ने किया तथा ठाकुर सर जी बारे में काफी सराहनीय उदबोधन दिया । इस विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री मदन गोपाल रात्रे ,संकुल समन्वयक भरत कुमार साहनी ,प्रधानपाठक सूर्यकांत बैरागी ,नोहर लाल धीवर, हितेश्वरी द्विवेदी, सुरेखा साहू, चंद्रकला तांडी ,शेषनारायण साहू,गेंदलाल साहू एवं संकुल के समस्त शिक्षक ,शिक्षिका गण एवं सेवानिवृत प्रधानपाठक प्यारे लाल ठाकुर के परिवारजनो की सहभागिता रही।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने किया जो काफी सराहनीय एवं गरिमामय रहा।
