@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरुद। क्षेत्र के वरिष्ठ पंचायत प्रतिनिधि जिसे क्षेत्रीय राजनीति में लंबे समय से विभिन्न पदों पर निर्वाचित हुए हैं लेकिन स्वयं ही इसका गलत फायदा उठाते हुए आज अवैध रेत उगाही में कमीशन वसूली में मस्त हैं। कभी विश्वासपात्र समझे जाने वाला शख्स काली कमाई में इस तरह मशगूल रहेंगे कि रेत माफियाओं के साथ अवैध रेत उगाही में ऐसे साझेदार बन जाएंगे आज क्षेत्र की जनता ने कल्पना नहीं किया था। वरद हस्त प्राप्त नेता क्षेत्र में अवैध कारनामों को संरक्षण दे रहे हैं जिसका परिणाम है कि यहां अवैध रेत, अवैध शराब, दादागिरी अब आम होने लगा है।

मामला यहीं नहीं रुकता

मामला सिर्फ यहीं नहीं रुकता, इन्होंने अपने कार्यकाल में इतना धांधली किया है कि प्रश्न स्वयं ही बनता है, आज क्षेत्र के जिम्मेदार और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ठेकादार के साथ मिलकर समय पाकर रात और दिन अवैध रेत खनन में उगाही कर रहे हैं..!

“पिछले रिकार्ड को देखें तो आरकंस कंपनी से करोड़ों गटकने वाले, रेत माफियाओं को संरक्षण देने वाले, जनप्रतिनिधि रहते हुए एसबीएम के तहत शौचालय निर्माण का ठेकेदारी चलाने वाले, अपने पंचायती कार्यकाल में सबसे अधिक फर्जी बिल बाउचर लगाने वाले, पंचायत कोटा से फर्जी नियुक्ति करने वाले, नियुक्ति के आड़ में नगद पैसे लेने वाले जनप्रतिनिधि कमिशन में मस्त हैं..!”

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version