@संवाददाता तुकाराम कंसारी

  • इस बार कुंभ मेला आमंत्रण कार्ड से चौबेबांधा का नाम हटा दिया 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम।  कुंभ कल्प मेला का उद्घाटन 1 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। 10 फरवरी को विराट संत समागम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा महाशिवरात्रि 15 फरवरी को विशाल शोभा यात्रा एवं शाही स्नान किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इसके साथ में प्रदेश के सभी मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। जिसमें दोनों मुख्यमंत्री को मिलाकर 13 मंत्री और एक मुख्यमंत्री अर्थात 14 मंत्री के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि गण मंच पर विराजमान होंगे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तीनों दिनों के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। शुभारंभ समारोह के अध्यक्षता पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। अन्य अतिथियों में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूप कुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, राजिम नगर पालिका के अध्यक्ष महेश यादव, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा ओम कुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष इंद्राणी साहू, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूप नारायण साहू की उपस्थिति में शुभारंभ होगा। शुभारंभ मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तकरीबन 21 संत उपस्थित रहेंगे।

चौबेबांधा के लोग हुए निराश 

नवीन मेला मैदान में चौबेबांधा और राजिम दोनों का भूभाग लिया गया है। इस लिहाज से पिछले वर्ष हुए कुंभ कल्प मेला में छपाए गए कार्ड में चौबे बांधा का नाम सुनहरी अक्षर में अंकित था। इसे देखकर ग्रामीणों में खुशी हुई की जमीन ले लिए तो क्या हुआ हमारे गांव का नाम तो चल रहा है परंतु दूसरे ही वर्ष   कार्ड से गांव का नाम ही विलोपित कर दिए हैं इसे लेकर ग्रामीणों में निराशा देखने को मिल रही है। गांव के युवाओं ने बताया कि यह अच्छी बात नहीं है। कम से कम गांव का नाम तो नहीं हटाना चाहिए था इसे जरूर लिखना चाहिए था। पूरे कार्यक्रम में तीनों जिला के जनप्रतिनिधियों के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों को अतिथि बनाया गया है लेकिन चौबेबांधा के सरपंच का नाम भी अंकित नहीं है। वहीं जनपद सदस्य आशीष पांडे ने कहा है कि हमारे जनपद क्षेत्र में कार्यक्रम हो रहे हैं तो हमें भी अतिथि के रूप में स्थान मिलना चाहिए था लेकिन कार्ड में कहीं पर देखने को नहीं मिल रहा है यह अच्छी बात नहीं है।  इससे प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version