@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरुद। लोक निर्माण विभाग द्वारा कुरुद विकासखंड के ग्राम चारभाठा में सड़क किनारे नाली निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण में प्रथम दृष्टया ही आप भ्रष्टाचार का माजरा देख सकते हैं। नाली में जहां स्तरहीन लाल गिट्टी डालकर ढलाई किया है, सरिया भी न तो निर्धारित मापदंड डाला गया है और न ही ढलाई में मोटाई को ध्यान दिया गया है। यह देखने से स्पष्ट है कि ठेकेदार, इंजीनियर या तो प्रशासन के आंख में धूल झोंककर काम करवा रही है या जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत है।
चारभाठा कुरुद जनपद सभापति शकुंतला देवांगन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू का गांव है, वस्तुत: तो गांव किसी का भी हो काम में ईमानदारी दिखनी चाहिए। लेकिन जनप्रतिनिधियों का गांव होता है जो सावधानी और जिम्मेदारी दोनो बढ़ जाती है फिर भी ठेकेदार, इंजीनियर ने जिस तरह से घटिया निर्माण किया है, वहां सवाल उठना लाजिमी है।
यहां साफ दिखाई दे रहा है: न सरिया उचित मादपंड में लगा है और न ही मटेरियल में गुणवत्ता है।
डाल दिया गया स्तरहीन लाल गिट्टी, कमी को दबाने अब किया जा रहा लीपापोती का प्रयास
सड़क निर्माण में मुरूम कम मिट्टी ज्यादा
लोक निर्माण विभाग नारी से गाड़ाडीह सड़क निर्माण कर रही है, यहां भी किसी जगह कोई बोर्ड नहीं लगा है और न ही कोई गुणवत्ता है। सड़क निर्माण में कहीं पत्थर युक्त मलबा के ऊपर गिट्टी पाटा गया है तो कहीं मिट्टी युक्त मुरूम डाला गया है जिसमे मुरूम कम मिट्टी अधिक है। चारभाठा में लापरवाही का आलम यह है कि वहां सड़क में मिट्टी युक्त मुरूम डाल दिया गया, जिसमे स्कूली बच्चे, राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद कर्तव्य की इतिश्री मान लेना निश्चित ही जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं है। इतने बड़े एजेंडे काम हो रहा है लेकिन इंजीनियर कभी कभार आते हैं बहुत है।
शिकायत बहुत हुआ, किसी ने नहीं सुनी
नाली किनारे बसे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटिया नाली निर्माण की शिकायत सामूहिक रुप से पंचायत और कलेक्टर में किया गया, दिखावे के नाम पर लोक निर्माण विभाग का अधिकारी आया और चला गया। विभागीय संरक्षण में जब भ्रष्टाचार किया जा रहा है तब हम कहां शिकायत करें? ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि नाली निर्माण किसी भी प्रकार की गुणवत्ता नहीं है, प्राक्कलन के आधार पर थोड़ा भी काम नहीं हुआ है इसलिए दोषियों पर कार्रवाई कर नाली को सही गुणवत्ता से निर्माण करवाए।
