सोमवार 4 अगस्त 2025 को होगा बाबा गरीबनाथ का सहस्त्र जलधारा अभिषेक

राजिम विधायक रोहित साहू के अनुशंसा से संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता तुकाराम कंसारी 


@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज भगवान श्री राजीवलोचन की पुण्यभूमि कमलक्षेत्र पद्मावती पुरी राजिम में विराजमान बाबा गरीबनाथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक सावन के चौथे सोमवार यानी 4 अगस्त को होगा। श्री राजीवलोचन कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा विगत 25 वर्षों से जलाभिषेक का भव्य कार्यक्रम किया जाता रहा है। जिसमें मानव श्रृंखला बनाकर पुण्य पावन सलिला चित्रोत्पला महानदी के पावन जल से बाबा गरीबनाथ का सहस्त्र जलधारा से अभिषेक किया जाता है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र के हजारों भक्त श्रद्धा एवं विश्वास के साथ शामिल होते हैं, और एवं अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए एक बाल्टी जल बाबा गरीबनाथ को समर्पित करते हैं। इस आयोजन के लिए संघ के द्वारा प्रारंभिक तैयारी में मंदिर परिसर की साफ सफाई, रंग रोगन एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों में आवश्यक कार्यों का दायित्व दिया गया है। आयोजन में छत्तीसगढ़ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है

आरू साहू द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी प्रस्तुति

इस वर्ष छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका आरु साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए मंदिर परिसर के पास सुभाषचंद्र बोस चौंक में विशाल मंच भी बनाया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। सहस्त्र जलधारा अभिषेक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर, बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र के विधायक जनक राम ध्रुव एवं नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव सहित क्षेत्र के गणमान्यजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

समिति के सदस्यों को दिया गया दायित्व

श्री राजीवलोचन कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ के अध्यक्ष सागर निषाद, सचिव लाला साहू, कोषाध्यक्ष सुनील देवांगन ने बताया कि संघ की फाउंडर मेंबर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाड़िक, सोसायटी अध्यक्ष जितेंद्र राजू सोनकर, अमर ठाकुर, राजेश सोनकर, लेखा महोबिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यों का विभाजन किया गया है जिसमें मंदिर की पूजा पाठ व्यवस्था भूखन पटेल, धीरेंद्र शर्मा, बैनर पोस्टर बंटी सहिस, रवि निर्मलकर, फूलमाला साथ सजा कमल पटेल, लाइट एंड साउंड घनश्याम साहू, प्रचार प्रसार फेमस यूट्यूबर लोमेस पटेल हमर राजिम को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा समिति के सदस्य ललित सोनकर, प्रवीण पुष्पकर, निखिल यादव, ओमप्रकाश सोनकर, निखिल यादव, सौरभ गुप्ता, केशव साहू, यशवंत सोनी, मनीष शिंदे, रामकुमार साहू, अजय पटेल, राजेश देवांगन, दो सेन, हरि शंकर देवांगन आदि को जिम्मेदारी दी गई है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version