संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शहर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार, 14 सितंबर 2025 को परम पूज्य नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का प्रथम आगमन होगा। इस विशेष अवसर पर आशीर्वचन, दर्शन, भेंट एवं बंदगी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समिति के पदाधिकारी मेघनाथ साहू ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ से होगा, जबकि दोपहर 12 बजे साहेब के आगमन पर भव्य शोभायात्रा एवं निशान पूजा संपन्न होगी।
शोभायात्रा का मार्ग पंडित सुंदरलाल शर्मा चौंक (बस स्टैंड) से प्रारंभ होकर कबीर आश्रम और वहाँ से कृषि उपज मंडी तक जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समिति ने सभी श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
यह आयोजन श्री सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा आश्रम कबीरधाम राजिम एवं कबीर पंथ समाज जिला गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि यह आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा, सेवा भावना और गुरु भक्ति का संदेश देगा।
सभी भक्तों से अनुरोध है कि समय पर पहुँचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनें और धर्म, सेवा व सद्भावना के इस पावन आयोजन में सहभागिता निभाएँ।
