संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा राजिम। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के आदेश के परिपालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री राकेश साहू के निर्देशानुसार विकासखंड अभनपुर के समस्त शासकीय विद्यालयों में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संकुल पोंड़ में संयुक्त रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंड़, शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़ में स्वच्छता और सुजलता का शपथ कार्यक्रम,तिरंगे के साथ सेल्फी पोर्टल में अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त करना, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, हर घर तिरंगा राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,  ब्लैकबोर्ड में तिरंगा थीम पर आधारित चित्रकारी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

संयुक्त रूप से तिरंगा रैली निकालकर स्लोगन के साथ हर घर तिरंगा फहराने और तिरंगे का सम्मान की प्रेरणा के साथ ग्राम भ्रमण किया गया। उक्त कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, संकुल समन्वयक श्री नागेन्द्र कुमार कंसारी के निर्देशन में  व्याख्याता श्री सेवाराम वर्मा, श्री कृपाराम महेश्वरी समेत समस्त व्याख्यातागण, प्रधान पाठक श्री रामनारायण साहू, समस्त शिक्षक, समस्त सहायक शिक्षक, विद्यार्थीगण की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।संकुल पोंड़ अंतर्गत  प्राथमिक शाला भुरका, पूर्व माध्यमिक शाला भुरका एवं नवीन प्राथमिक शाला पोंड़ में भी प्रधान पाठक श्री चोवाराम साहू, श्री बिसाहू राम साहू, श्री राजकुमार छुरा के निर्देशन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version