संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के नए थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने सोमवार को औपचारिक रूप से गोबरा नवापारा थाना का कार्यभार संभाल लिया है। वे पूर्व थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया के स्थान पर नियुक्त हुए हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नगर में हो रही यातायात अव्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
थाना प्रभारी ने आगे कहा कि, “पुलिस और आम नागरिकों के बीच भय की भावना को समाप्त कर मित्रवत संबंध स्थापित करना बेहद जरूरी है। इससे कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।”
श्री जायसवाल के आने से नगरवासियों में यातायात और जनसुरक्षा को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।
