संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा। नगर की प्रतिष्ठित श्री महावीर दिगंबर जैन पाठशाला के तत्वावधान में इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदर रोड स्थित जैन भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पाठशाला वर्ष 1940 से सतत संचालित हो रही है और अब तक 85 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुकी है।

कार्यक्रम में जैन समाज के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने धार्मिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने नाटक के माध्यम से जैन धर्म में रक्षाबंधन के महत्व को प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार विष्णु कुमार मुनिराज ने 700 मुनिराजों पर हुए उपसर्ग को दूर कर धर्म की रक्षा की और तभी से रक्षाबंधन पर्व पर शिष्यों द्वारा गुरु रक्षा का संकल्प लेने की परंपरा चली आ रही है।

साथ ही बच्चों ने देशभक्ति नाटिका प्रस्तुत कर पहलगाम में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन किया तथा भारत के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्त बच्चों की प्रस्तुति “मंदिर जब बन जाएगा, सोच नज़र क्या होगा” ने उपस्थित जनों को सदर रोड स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय के पीछे निर्माणाधीन नवीन जिनालय के आगामी पंचकल्याणक महोत्सव (19 से 25 जनवरी 2026) हेतु प्रेरित किया, जो आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद जैन, निर्मल नाहर एवं सुरीत जैन (बबलू) ने की तथा संचालन पंडित ऋषभ शास्त्री द्वारा किया गया। पाठशाला की शिक्षिकाओं ने “इंडिया नहीं, भारत बोलो” विषय पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के संदेश पर आधारित सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान अनीता जैन, मोनिका गंगवाल, ज्योति जैन, सुनंदा जैन, नंदिता जैन, निवेदिता पहाड़िया एवं अंजलि पहाड़िया का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के पश्चात शिक्षिकाओं द्वारा पाठशाला के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के संरक्षक रमेश पहाड़िया, अध्यक्ष अखिलेश जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन (डब्बू), सचिव आशीष जैन (गोलू), कोषाध्यक्ष आशीष जैन (रिंकू), सहसचिव आकाश गंगवाल, सांस्कृतिक सचिव रवि जैन एवं सांस्कृतिक सह सचिव अंकित जैन उपस्थित रहे। सभी ने पाठशाला परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने हेतु प्रेरित किया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version