संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा-नवापारा। श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा-नवापारा में स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली धरोहर पर आधारित पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला, त्योहार, परंपरा और जीवन शैली को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। स्लोगन प्रतियोगिता में “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” की भावना को नारेबाजी के माध्यम से उकेरा गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने चावल, फूल और रंगों से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को सजाया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं सामाजिक धरोहर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विशेष आकर्षण रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिसमें छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और भूगोल से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। जैसे –
✔ “खरही ला का कहे जाथे?”
✔ “राजीव लोचन मंदिर में जो प्रसाद बाँटे जाथे, ओला का कहे जाथे?”
✔ “चप्पल ला छत्तीसगढ़ी में का कथे?”
✔ “छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम?”
✔ “एक खांडी मं कतका काठा होथे?”
सहायक प्राध्यापक श्री पुरुषोत्तम कुमार काबरा ने प्रतियोगिता का संचालन करते हुए विद्यार्थियों की जानकारी और त्वरित उत्तर देने की क्षमता की सराहना की।
विजेताओं की सूची :
🏆 पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम – रानी निर्मलकर, द्वितीय – रुखमणि साहू
🏆 स्लोगन प्रतियोगिता: प्रथम – रुखमणि साहू, द्वितीय – वरुण साहू
🏆 रंगोली प्रतियोगिता: प्रथम – हिना साहू, द्वितीय – तुलेश्वरी
🏆 भाषण प्रतियोगिता: प्रथम – नितलेश साहू, द्वितीय – योगिता रात्रे
🏆 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: प्रथम – चैतन्य तारक, द्वितीय – तीजू साहू
विशेष अतिथियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती जीना निषाद, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सोनी, श्री नागेंद्र वर्मा तथा श्री राजू रजक ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रेरक संदेश:
प्राचार्य डॉ. मधुरानी शुक्ला ने कहा –
“छत्तीसगढ़ की थीम पर आयोजित प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अपनी माटी और संस्कृति के प्रति गर्व व आत्मीयता की भावना उत्पन्न करती हैं।”नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ओम कुमारी संजय साहू ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, गुरुजनों का सम्मान और जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सोनी ने भारतीय संस्कृति में निहित शिक्षा, तपस्या और जीवन मूल्य का महत्व समझाया और कहा कि “संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।”
सफल आयोजन के पीछे टीम
कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों – श्री जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, श्री एस. आर. वड्डे, डॉ. प्रेमेंद्र कुमार उपाध्याय, श्री टिकेश्वर सिंह मरकाम, सुश्री पुष्पलता, सुश्री साक्षी मेश्राम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सहायक प्राध्यापक सुश्री पुष्पलता कँवर द्वारा किया गया।
अंत में प्राचार्य ने निर्णायकों, अतिथियों एवं विजेताओं को धन्यवाद देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
