@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीबेड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में मंगलवार को उस समय माहौल अचानक गर्म हो गया, जब महिला सरपंच संघ की अध्यक्ष राखी साहू ने मंच के सामने ही विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ ज़ोरदार “मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री यहाँ 51 महतारी सदन भवनों का लोकार्पण करने पहुंचे थे। सभा के दौरान अचानक हुए इस विरोध ने सबको चौंका दिया और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

“मेहनत हमारी, नाम काटने की साज़िश उनकी”

सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए राखी साहू ने कहा –
 “मैंने ग्रामीणों को बुलाने से लेकर गाड़ियाँ लगवाने तक सबकी व्यवस्था की। मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने में मैंने पूरा योगदान दिया। लेकिन स्वागत सूची से मेरा नाम जानबूझकर काट दिया गया। ये सरपंच संघ का अपमान है, जिसे हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

“महिलाओं को दरकिनार करने की राजनीति बर्दाश्त नहीं”

उन्होंने आगे कहा –
“महिलाओं की मेहनत को नज़रअंदाज़ करके सिर्फ नेताओं के नाम आगे करने की राजनीति अब नहीं चलेगी। सरपंच संघ और ग्रामीण जनता का सम्मान सबसे ऊपर है। यदि हमारे योगदान को अनदेखा किया गया, तो हम हर जगह आवाज़ उठाएंगे।”

विधायक के खिलाफ गुस्सा फूटा

सभा स्थल पर राखी साहू ने नारे लगाए –
“सरपंच संघ का अपमान नहीं सहेंगे… नहीं सहेंगे!”
“विधायक अजय चंद्राकर मुर्दाबाद… मुर्दाबाद!”

वीडियो वायरल, राजनीति गरमाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इस मामले में अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस नारेबाजी जोरदार चर्चा है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version