संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कडकडाती ठंड में यदि अगर कोई व्यक्ति ठिठुरता हुआ दिख जाए तो उसे नजर अंदाज न करें. उस जरूरतमंद की सहायता करें. दीन दुखियों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है. गरीबों की सेवा करने में कभी भी पीछे न हटें. नवापारा नगर से लगे ग्राम नवागांव बेलाही स्थित आनंद धाम सेवा सदन में नगर के श्री सदर गणेश परिवार के द्वारा दिव्यांग जनों की संस्था संकल्प सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों को कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. इस अवसर पर संकल्प सेवा संस्थान की संचालिका सुनीता साहू,सारिका साहू एवं श्री सदर गणेश परिवार संस्था के सदस्य गण करण कंसारी,प्रेम कंसारी,शशांक कंसारी,चेतन देवांगन, प्रतीक शर्मा,रामेश्वर कंसारी, निलांश कंसारी, रवि जैन, मनोज चावला,आयुष कंसारी,नोहर कंसारी, कृष कंसारी,सतीश गंभीर,सोनू कंसारी,महेश पटेल, श्रृंजय बाडिया सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे.
