@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभनपुर के ग्राम सातपारा में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अभनपुर थाना पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद में कचरा गाड़ी का चालक अभनपुर निवासी मुकेश टंडन बुधवार को घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. अभनपुर-धमतरी मार्ग पर सुबह गांव के पास सड़क किनारे उसका शव देखा गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी सहित नवा रायपुर ASP मौके पर पहुंचे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मौत की वजह का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है. गांव में युवक की मौत को लेकर मातम पसरा है. और लोग घटना की सच्चाई जानने को लेकर चिंतित हैं.
अभनपुर-धमतरी मार्ग पर सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिली लापता ड्राइवर की लाश, हत्या या हादसा? इलाके में फैली सनसनी
Related Posts
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.
