संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में छात्रसंघ पदाधिकारियों का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह विद्यालय प्रांगण में किया गया।कार्यकम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।विभाग प्रमुख नरेश यादव, नरेंद्र साहू, किशोर भारती प्रमुख दीपक देवांगन, कन्या भारती प्रमुख सरोज कंसारी , परीक्षा विभाग कृष्ण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक मत पद्धति से छात्रसंघ पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
जिसमें जगदीशचंद्र बसु विज्ञान परिषद के अध्यक्ष योगराज साहू, उपाध्यक्ष अपूर्वा ध्रुव, सचिव योगिता सिन्हा, सहसचिव विकास वर्मा, कोषाध्यक्ष गणिता यादव, श्रीनिवास रामानुजन गणित परिषद के अध्यक्ष निलेश यादव, उपाध्यक्ष तान्या ठाकुर, सचिव कबीर साहू, सहसचिव अंकित साहू, किशोर भारती अध्यक्ष_युवराज साहू, उपाध्यक्ष रोहन दास मानिकपुरी, सचिव गुलशन सेन, सहसचिव सन्नी निर्मलकर, सेनापति देवेंद्र कंडरा, अनुशासन लावेंद्र साहू,, गणेश साहू, प्रार्थना प्रमुख अपूर्वा ध्रुव, हिमांशी साहू, जिनेन्द्र साहू , कन्या भारती अध्यक्ष गीतांजली साहू, उपाध्यक्ष मुस्कान साहू, सचिव गायत्री सोनकर, सह सचिव टामीनी साहू, बाल भारती अध्यक्ष रिमसा साहू, उपाध्यक्ष आदित्य राजपूत ,सचिव शैलेन्द्र सूर्यवंशी, सहसचिव टीसा साहू, सांस्कृतिक भाविका चंद्राकर, खेल गगन सेन, शिशु भारती अध्यक्ष प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष याचना साहू,सचिव- तेजस्वी साहू, सहसचिव जिया मेमन, सांस्कृतिक भाविका चंद्राकर, पूजन खुशबू साहू, सिमरन सेन, साक्षी साहू, जन्मदिन प्रमुख गुनीता यादव चुने गए।
शपथ लेना आसान है, लेकिन उसे निभाना बहुत कठिन होता है – प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर
विद्यालय के प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने समस्त पदाधिकारियों को अपने पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा की पद ग्रहण करना आसान होता हैं लेकिन उसका पालन करना बहुत ही मुश्किल हैं।अगर ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें तो आपने जिम्मेदारी की भावना का विकास होगा जो हर क्षेत्र में काम आएगा। छात्र संघ के नेतृत्वकर्ता है। आप विद्यार्थियों के समस्या के समाधान हेतु अपनी बात संस्था प्रमुख से कर सकते हैं और अनुशासन स्थापित करने मे महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे विद्यार्थी का काम हैं पढ़ाई के साथ हर गतिविधि में भाग ले और सक्रिय रहे।
वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव ने कहा आप सभी का चयन लोकतांत्रिक मतदान प्रणाली के द्वारा हुआ हैं जिसमे पर्ची के माध्यम से बच्चों ने स्वयं आपको नेतृत्व के लिए भरोसेमंद समझे इसलिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन से कार्य करें ,आज्ञाकारी बने ।सभी चयनित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव, दीपक देवांगन, नरेंद्र साहू, सरोज कंसारी, नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू, वाल्मीकि धीवर, रेणु कुमार निर्मलकर, नारायण पटेल, संजय सोनी ,कृष्ण कुमार वर्मा, परमेश्वर सिन्हा, नेहा सोनकर, हुलेश्वरी चेतन साहू, लोमेश साहू आदि उपस्थित रहे।
