संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि महाविद्यालय के बी.एड. विभाग के छात्र राहुल पटेल का चयन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी, जिसमें राहुल पटेल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महाविद्यालय के खेल अधिकारी शिव कुमार पाण्डेय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के आदेशानुसार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में सेठ फूलचंद महाविद्यालय की टीम की ओर से राहुल पटेल ने उच्च स्तरीय खेल प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में स्थान मिला है।

चयनित छात्र राहुल पटेल दिनांक 05 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। इसके पश्चात वे दिनांक 12 जनवरी 2026 को तिरुचिरापल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। खेल अधिकारी श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि राहुल पटेल खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी मेधावी छात्र हैं।

राहुल पटेल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर उनके पिता संदीप पटेल, माता पूनम पटेल, भाई रेशभ पटेल, ग्राम मोहरेंगा,  सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र ध्रुव सहित समस्त ग्रामवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष माननीय मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश पहाड़िया, डायरेक्टर भावना यश अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उपप्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही शिक्षा संकाय के प्राध्यापकगण तरुण साहू, डॉ. सारिका साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, लोमस साहू, प्रो. नैना पहाड़िया, डॉ. संतोष शर्मा, प्रीति शाह, ज्ञानप्रकाश साहू, महाविद्यालय बैडमिंटन टीम के सभी खिलाड़ी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शायरा बानू, मोहम्मद तूफैल, विश्वजीत सोनी, वरुण कंसारी, हितेश ठाकुर, अजय पाल, जिनेन्द्र पाल, चंद्रभान टंडन सहित सभी साथी खिलाड़ियों गोपेश साहू, गौरव साहू, योगेंद्र साहू, लालचंद साहू, अंशुल, मोक्षा साहू, सोनल, यशस्वी, अवंतिका, निकिता, अनिशा एवं अन्य खिलाड़ियों ने राहुल को शुभकामनाएं दीं।

राहुल पटेल की यह सफलता न केवल सेठ फूलचंद महाविद्यालय, बल्कि पूरे नवापारा–राजिम क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version