संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा राजिम। समीपस्थ पावन ग्राम डोंगीतराई के सत्तीपारा में जय मां शारदा जस एवं मानस मंडली तथा जय जग जननी महिला मानस मंडली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावनाही रामायण का एक माह का अखंड पाठ गुरुपूर्णिमा से प्रारंभ होकर भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ।

समापन समारोह में श्री बालाजी मानस शक्ति केन्द्र पिपरौद के अध्यक्ष एस. एल. साहू गुरुदेव, सलाहकार विजय पाटेश्वर, संचेचक कृष्ण कुमार हिरवानी, सचिव नूतन साहू, सहसचिव घनश्याम साहू, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी साहू, नव ज्योति महिला मानस मंडली डोंगीतराई के अध्यक्ष पुनाराम साहू, संगीतकार के. सी. साहू, व्याख्याकार घनश्याम साहू व प्रीतराम साहू सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राधे रमन दिनेश कुमार साहू ने किया। मंच से युगल किशोर साहू, डिगेश्वरी साहू, गायक-गायिकाएँ धानबाई साहू, मालती साहू, पुष्पा साहू, जानकी साहू ने अपनी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर वाद्ययंत्र प्रशिक्षण प्राप्त नवोदित कलाकारों—अविनाश कुमार (पैड), पीयूष कुमार (हारमोनियम), लिलेश कुमार निर्मलकर (पैड/हारमोनियम), किशन कुमार (ऑर्गन), राजकुमार (पैड), नेमीचंद साहू (तबला) का श्रीफल व गमछा से सम्मान किया गया।

विशिष्ट अतिथियों में भूतपूर्व सरपंच चित्तलाल साहू, झनेन्द्र निर्मलकर, बाबूलाल, ढालचंद साहू, ओमप्रकाश साहू, तथा महिला मंडली की ओमेश्वरी निर्मलकर, भूमेश्वरी साहू, तिलकराम, उमेंद निर्मलकर सहित अनेक सहयोगी शामिल हुए।

कार्यक्रम में बेंजो व बांसुरी वादक लिकेश साहू, गायक कमलेश साहू, मनोज यादव, जितेंद्र साहू, तिलोचन, मानिकराम, उदयराम, केशोराम निर्मलकर ने अपनी कला से समा बांधा। अंत में ग्रामवासियों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

यह सावनाही रामायण न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि ग्राम में सांस्कृतिक एकजुटता और भक्ति भाव को नई ऊर्जा भी प्रदान की।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version