संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शनिवार को नवापारा के ब्राह्मण समाज की महिलाओं के द्वारा पंचकोशी यात्रा (राजिम क्षेत्र) में निकाली गई जिसमें  महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.लगभग 40 से 45 महिलाओं ने इस यात्रा में अपनी भागीदारी दी और सावन के महीने में बाबा को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं के द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया गया! जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय सचिव तनु मिश्रा, जनपद सदस्य सीमा शर्मा, जनपद सदस्य वर्षा मिश्रा, ब्राह्मण समाज नवापारा की अध्यक्ष तारिणी शर्मा के द्वारा  हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ की गई! यात्रा श्री कुलेश्वर नाथ भगवान से संकल्प लेकर प्रारंभ की गई व चमपेश्वर नाथ जी ,पटेश्वर नाथजी, कोपेश्वर नाथजी, बमनेश्वर नाथ जी  फिंगेश्वरनाथजी पांचो धाम की यात्रा  के पश्चात पुनः कुलेश्वर नाथ जी के दर्शन के बाद संपन्न हुई !भजन ,कीर्तन -संकीर्तन व नाम जप के द्वारा हर्षोल्लास के साथ महिलाओं के द्वारा  यात्रा संगीतमय धर्ममय  रही!  सावन के महीने में हर-हर महादेव बोल बम बोल बम के जय कारें के वातावरण में  परिक्रमा स्वरूप यह यात्रा  महानदी के बहते हुए धार की तरह कल- कल करती हुई  गुंजित होती अपने पथ पर आगे बढ़ती रही! चारों तरफ बारिश का माहौल और सावन की हरियाली के बीच यह यात्रा बहुत ही सुखद और आनंदमय ही रही ,ऐसा महिलाओं ने अनुभव किया और सभी महिलाओं ने इस यात्रा में अपनी सहभागिता दी जो ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता को दर्शाता है नवापारा की जागरूक महिलाएं इस प्रकार से अनेक कार्यक्रम करती हैं यह यात्रा लगातार दो वर्षों से चल रही है जिसमें सभी ब्राह्मण महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं और भी  प्रेरणादायक कार्यक्रम इनके द्वारा आयोजित किए जाते हैं.सावन के इस  पावन मास में
में महिलाओं का इस प्रकार से यात्रा करना पूरे समाज के लिए बहुत ही प्रेरणास्पद और शुभ फल दायक है। सभी महिलाओं ने बाबा कुलेश्वर धाम में जाकर संकल्प लिया और यात्रा पूर्ण करने के बाद त्रिवेणी संगम स्थल में संकल्प पूर्ण किया और अपने-अपने गंतव्य तक  पहुंची! इस प्रकार से पौराणिक कथाओं को पुनः जागृत करते हुए  हम सभी विप्र बहनों का उद्देश्य है! जो हमारी पारंपरिक और पुरानी परंपराएं हैं उसको आज के नए जमाने की महिलाओं को भी लगातार अनुसरण करना चाहिए और हमारे बुजुर्गों के द्वारा जो परंपराएं चलाई गई हैं उसका हमें पुनरुद्धार करते हुए आने वाली पीढ़ी को एक सुंदर उदाहरण जाता हैं।  सामाजिक एकरूपता व संगठन की शक्ति को दर्शाता हुआ यह यात्रा बहुत ही सुखद और लोगों को प्रेरणा देने वाला रहा इस प्रकार से  समाज की सभी महिलाओं ने जिसमें  5 वर्ष के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं, 60 -70 वर्षीय बुजुर्ग माताओ  से लेकर नए जमाने की नई पीढ़ी की बहुएं और बेटियां भी शामिल रही !इस प्रकार से इस यात्रा को बहुत ही शुभ माना गया यात्रा समापन के पश्चात ब्राह्मण समाज नवापारा की  अध्यक्ष तारिणी शर्मा, तनु मिश्रा, रुचि शर्मा, रश्मि तिवारी, रेणुका तिवारी, नीरजा पांडे, रश्मि पौराणिक,सुनीता शर्मा, सीता शर्मा, अनीता शर्मा, ममता मिश्रा, कौमुदी शर्मा, प्रिया, राधिका, प्रियंका शर्मा,  अंजू तिवारी, वंदना शर्मा, रिया तिवारी, किरण तिवारी, रानी मिश्रा, देव कुमारी, सविता, काजल, भागमती, किरण शिव तिवारी, सीमा शर्मा,सुनीता उपाध्याय, प्रतिभा शर्मा, फुलेश्वरी, स्वरा मिश्रा, राम कुमारी, रीमा तिवारी, शशि तिवारी ने अपना आभार व्यक्त किया और सभी महिलाओं को इसमें हिस्सा लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version