@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/अभनपुर। अभनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वाहन में फंसे अन्य लोगों को करें की मदद से बाहर निकला जा रहा है।

घायलों को भेजा गया इलाज के लिए

बता दें कि, यह भीषण सड़क हादसा रायुपर-अभनपुर हाइवे पर हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार स्लीपर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इसहादसा इतना भयंकर था कि, स्लीपर बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस की टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जगदलपुर से रायपुर आ रही थी बस

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। इसी दौरान अभनपुर-रायपुर हाइवे पर बस ने हाइवा वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे के समय बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमे से तीन की मौत हो गई और पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अभनपुर पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से अन्य घायलों को बाहर निकाला। बस और हाइवा के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों ही वाहन सड़क किनारे जा धंसे। फ़िलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version