संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नवापारा नगर के श्रीराम प्रभात शाखा में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी स्वयंसेवकों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षासूत्र अर्पित कर हुई। इसके बाद रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रहितकारी महत्व पर चर्चा की गई और स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा।

सेवा और सामाजिक समरसता का संकल्प

रक्षाबंधन के अवसर पर संघ के स्वयंसेवक देशभर में वंचित और दुर्बल वर्गों के बीच जाकर रक्षा सूत्र बांधते हैं, जिससे सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश समाज में प्रसारित होता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए नवापारा नगर के स्वयंसेवक वार्ड क्रमांक 15, देवार पारा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय बंधु-भगिनियों को राखी बांधी और भाईचारे का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के प्रमुख संबोधन

सहप्रांत कार्यवाह श्री गोपाल यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा— “संघ में रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि समाज के रक्षक बनने का संकल्प है। हर राखी एक जिम्मेदारी का प्रतीक है।”

उन्होंने राजा बलि और माता लक्ष्मी की कथा सुनाकर पर्व के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को भी स्पष्ट किया।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण जिला कार्यवाह श्री लोकनाथ साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सोनी, पार्षद श्री नमू ध्रुव, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version