संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। विधानसभा क्षेत्र राजिम के विधायक रोहित साहू की सक्रियता से धर्मनगरी राजिम का विकास लगातार हो रहा है, विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयास और विकासपरक सोच का सकारात्मक परिणाम पुनः देखने को मिला है। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा दो सड़कों के लिए 44 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें एक सड़क फोरलेन चौडाई की बनेगी। पहला मार्ग नवीन मेला ग्राउंड चौबेबांधा राजिम से नदी तट लक्ष्मण झूला तक फोरलेन बनेगी जिसकी कुल लम्बाई 3.50 किमी तथा लागत राशि 34 करोड़ 19 लाख 52 हजार रूपये है। दूसरा मार्ग राजिम -चौबेबांधा -नवागांव पुल तक चौड़ीकरण कार्य जिसकी लम्बाई 3.30 किमी तथा लागत राशि 9 करोड़ 4 हजार रूपये शामिल है। विधायक रोहित साहू ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव,वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।


  • 4 करोड़ 19 लाख की लागत से लक्ष्मण झुला से नवीन मेला मैदान तक फोरलेन 

  • 9 करोड़ की लागत से राजिम साई मंदिर से नवागांव पुल तक चौड़ीकरण की स्वीकृति।


उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। राजिम की गरिमा के अनुरूप अब विकास कार्य हो रहा है। आने वाले दिनों में इस मार्ग के बन जाने से राजिम कुंभ कल्प की दिव्यता और भव्यता और भी बढ़ेगी। इस मार्ग के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही देश विदेश के लोग राजिम की भव्यता को निहारने आएंगे जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। विधायक रोहित साहू ने आगे कहा कि ये सड़कें राजिम की वैश्विक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगी। यह मार्ग मेला ग्राउंड से मुख्य धार्मिक स्थल को जोड़ेंगी, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन सड़कों के बनने से कनेक्टिविटी की समस्या हल होगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत प्राक्कलनों के बाद जल्द ही इन मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होगा। यह स्वीकृति धर्मनगरी राजिम के विकास की नई दिशा तय करने वाली साबित होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव,पूर्व अध्यक्ष रेखा जितेंद सोनकर,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चन्द्राकर,पार्षद टंकु सोनकर,आकाश राजपूत,भारत यादव,मंशा कुर्रे,कुलेश्वर साहू,सुरेश पटेल,सोमनाथ पटेल,अजय पटेल व्यापारी संग से अजय साहू,विक्रम मेघवानी सहित स्थानीय लोगों ने विधायक के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए खुशी जताई।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version