@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज प्रातः नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु नागरिक अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय कुरूद के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

यात्रा को हरी झंडी दिखाने वालों में विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, जनपद सदस्य टेकराम साहू, टकेश्वर दाऊ, पार्षद रविप्रकाश मानिकपुरी, प्रकाश ढीवंर, धर्मेन्द्र यादव, सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनपद पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लगातार अयोध्या दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की यह यात्रा जारी है, जिससे आमजन प्रभु श्रीरामचन्द्रजी के पावन दरबार में दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि—
“भगवान श्रीरामचन्द्रजी एवं हनुमान जी महाराज आपकी यात्रा मंगलमय करें और आप सकुशल अपने घर लौटें।”

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version