संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। स्थानीय दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल, पटेवा द्वारा सोमवार को ग्राम दुलना में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।

जन जागरूकता रैली का शुभारंभ ग्राम सरपंच नंदकुमार साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में स्कूली बच्चों ने पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए साक्षरता से जुड़े नारे लगाकर लोगों से साक्षर बनने की अपील की। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच नंदकुमार साहू, समाजसेवी व जोगी पार्टी के नेता माखन ताम्रकार, उपसरपंच देवाशिष साहू सहित पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम में बच्चों ने डिजिटल साक्षरता पर आधारित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से उन्होंने आधुनिक युग में डिजिटल साक्षरता का सही उपयोग और उससे जुड़ी जानकारी साझा की। उपस्थित अतिथियों सहित सभी दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा और इसे जीवन में उपयोगी बताया।

संस्था की प्राचार्या श्रीमती यास्मीन खान ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि विद्यालय नर्सरी से बारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत संचालित है। उन्होंने कहा कि ऐसी जन जागरूकता रैलियों के माध्यम से बच्चों को न केवल शिक्षित किया जाता है, बल्कि उन्हें व्यावहारिक जीवन से जोड़ने का प्रयास भी किया जाता है।

समाजसेवी व नेता माखन ताम्रकार ने कहा –
“स्कूली बच्चों की यह जन जागरूकता रैली गाँव में जागरूकता लाएगी। साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना नहीं बल्कि आधुनिक जीवन में खुद को सक्षम बनाना भी है। हम सबको साक्षर होना बहुत जरूरी है।”
उन्होंने आयोजन के लिए दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल परिवार की प्रशंसा की। ग्राम सरपंच नंदकुमार साहू ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए ग्रामीणों से निवेदन किया कि वे स्वयं साक्षर बनें और बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।

मानव रचना एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमेन श्री प्रकाश दावड़ा तथा दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती प्रगति दावड़ा मिरानी ने बच्चों और विद्यालय स्टाफ को बधाई संदेश दिया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था की सेंटर हेड श्रीमती कविता शर्मा ने कहा –

“शिक्षा हमारे जीवन की आधारशिला है। शिक्षा से सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है। आप सभी अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें और उन्हें खूब पढ़ाएँ।”

समापन के दौरान अतिथियों को शॉल व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान कर साक्षरता दिवस को यादगार बनाने का प्रयास किया गया। इस आयोजन में ग्राम पंच मोहिनी साहू, भारती निषाद, लीलेश्वरी निषाद, माधुरी ध्रुव, टेकचंद साहू, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय से शिक्षिका रीना भारती, शिल्पा डे, खेल शिक्षक मनी हरबंश सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version