संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। श्रमजीवी पत्रकार संघ अभनपुर इकाई की संगठनात्मक बैठक शनिवार को नेहरू गार्डन के पास स्थित सामुदायिक भवन में ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की शुरुआत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू का शॉल व बुके से सम्मान कर की गई। इसके पश्चात् संगठनात्मक चर्चा का क्रम प्रारंभ हुआ।

संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम

ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण साहू ने पत्रकार साथियों से श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि —

> “सभी को साथ लेकर चलना ही हमारा लक्ष्य है, संगठन की मजबूती ही हमारी पहचान है।”

उन्होंने संगठन को अधिक सशक्त व व्यवस्थित बनाने संबंधी विचार भी रखे तथा उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार जताया।

पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने पर बल

वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा व रमेश चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में संघटन की मजबूती से ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि —

> “युवा ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।”

दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज के बीच जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता करने की अपील की।

मीडिया प्रतिनिधियों की रही सक्रिय उपस्थिति

बैठक में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।जिनमे श्यामकिशोर शर्मा, रमेश चौधरी, वेदप्रकाश तिवारी, तुकाराम कंसारी, डॉ. लीलाराम साहू, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रमेश सोनसायटी, श्रीकांत साहू, युवराज साहू, विशेषर हिरवानी, नागेंद्र निषाद, खिलेश्वर शर्मा, माखन निषाद सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई साथी शामिल रहे।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version