संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के रायपुर रोड स्थित गुलाब गार्डन में मातृशक्तियों द्वारा शौर्य समृद्धि शाखा एवं कुटुंब प्रबोधन का आयोजन प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू उपस्थित रही। उपस्थित मातृ शक्तियों द्वारा भारत माता एवं तुलसी की पूजा अर्चना कर शाखा आरंभ की गई। महिलाओं द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं कई रोचक ज्ञानवर्धक खेल का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं विकास में महिलाओं की अहम हिस्सेदारी है। भारत वीरांगनाओं की भूमि है।

भारत रानी लक्ष्मी बाई, अहिल्या बाई होलकर, मिनी माता जैसे मातृ शक्तियों की कर्म भूमि रही है। भारत को एक बार फिर सोने की चिड़िया बनाने के हम सब को  कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने आवश्यकता है। नपा अध्यक्ष ओम कुमारी- संजय साहू ने महिलाओं के लिए शाखा लगाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश विकसित राष्ट्र की संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्रों में महिलाएं शसक्त हुई है। जो विकसित भारत के निर्माण के लिए शुभ संकेत है। कार्यक्रम में सोनल महाडिक, रुचि सेठ, श्वेता अग्रवाल,पूजा सायरानी, शोभना शिंदे, अंजली शिंदे,सरोज कंसारी, हेमा जैन, ममता साहू की विशेष सहभागिता रही।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version