संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा में नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) लवकेश कुमार पैकरा ने अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने श्री पैकरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास में समन्वय व एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सीएमओ श्री पैकरा के नेतृत्व में शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और योजनाओं का लाभ मिलेगा।
