संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा राजिम। सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में नाग पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर किशोर भारती एवं कन्या भारती अध्यक्ष युवराज साहू, गीतांजली साहू,सभी पदाधिकारियों ने नाग देवता पर तिलक वंदन कर आरती किया।सभी बच्चों ने नागदेवता के छाया चित्र पर फूल, श्रीफल दूध, अर्पित कर आशीर्वाद लिए।
इस अवसर पर नाग देवता की महत्ता बताते हुए
विद्यालय के प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने कहा कि _नाग देवता की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।सर्प की संख्या घट रही हैं कारण _हम खेतो मे कीटनाशक दवाई डालते हैं जिससे उनको हानि होती हैं। वे हमारे दुश्मन नहीं है ,किसी भी जीव-जंतु को मारना नहीं चाहिए। उनको सताना नहीं चाहिए।यह भोलेनाथ के गले का हार है। भारत पर्व प्रधान देश है जहां हर दिन एक उत्सव होता हैं हमें अपनी परंपरा का निर्वहन करना चाहिए और उनके पौराणिक महत्व की जानकारी होनी चाहिए।
वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव ने कहा की–भविष्य पुराण के अनुसार नागो ने अपनी माता की बात नहीं मानी इसलिए उन्हें श्राप मिला था कि _वे जनमेजय यज्ञ में जलकर भस्म हो जाएंगे। घबराए हुए नाग ब्रम्हा जी के पास गए और अपनी जान बचाने के लिए प्रार्थना किए ब्रम्हा जी ने कहा नागवंश के महात्मा जरतकारू के पुत्र आस्तिक समस्त नाग की रक्षा करेंगे। आस्तिक मुनि ने उन पर दूध डाला और वे यज्ञ में जलने से बच गए उस दिन सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी तब से नागपंचमी का पर्व मनाया जाता हैं।आज के दिन घर के द्वार पर नाग देवता बनाया जाता है और विधी-विधान से पूजन किया जाता हैं नाग किसानों का मित्र होता है फसल में कीड़े होने से वे फसल को काट देते है नाग कीड़े को खाकर फसल की रक्षा करते हैं।
कक्षा पंचम के छात्र प्रह्लाद साहू ने कहानी के माध्यम से बताया कि नाग को हम देवता मानते है बेवजह उन्हें नहीं मारना चाहिए ।हिंदू धर्म में प्रत्येक जीव की रक्षा करने की सीख दी गई हैं।
कार्यक्रम का संचालन संगीत प्रमुख रेणु कुमार निर्मलकर ने किया। आभार नारायण प्रसाद पटेल ने किया।प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक दीपक देवांगन,नरेंद्र साहू,नारायण पटेल,नंद साहू,तामेश्वर साहू , वाल्मीकि धीवर रेणु निर्मलकर संजय सोनी,कृष्ण कुमार वर्मा, नेहा सोनकर, हलेश्वरी साहू,परमेश्वर सिन्हा,मंजू ममता देवकी साहू,। साहू,चेतन लोमेश साहू, प्रतिभा यादव , गीताजंली नेताम समस्त उपस्थित रहें। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version