@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। कुरुद के चंडी मंदिर और काली मंदिर में चोरों को पकड़ने पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करने के लिए नगर प्रशासन और श्रद्धालुओं की ओर से SP और SDOP कुरुद को नगर पंचायत कुरुद के अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर और कुरुद विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने बुके देकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे धर्म, अन्य मंदिरों और हमारे नगर की अराध्य देवी माँ चंडी के आस्था पर चोंट पहुँचाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।


श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि हमारे प्रदेश में विष्णु का सुशासन है एवं गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलवाद से लेकर अपराधियों के लिए सख़्त है, क़ानून व्यवस्था को लगातार मज़बूती प्रदान करने में पुलिस प्रशासन जुटे हुए है, कुरुद में बाहर से आये लोगों की जाँच होगी। रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी, सहित बाहरी लोगों के लिए सर्वे की जा रही है, संदिग्ध लोगों की सूचीबद्ध करके पुलिस प्रशासन एवं नगर प्रशासन संयुक्त अभियान चलायेगी, कुरुद में महिला कमांडो के निरंतर सक्रियता से अवैध नशे एवं नशीली दवाईयों के नशे में कमी आयी है, किंतु अपराधियों का हौसला कम नहीं हुआ है। रात मे सर्वाजनिक जगहों पर नशे बेचने वाले लोग सुबह के समय सक्रिय हो गये है, कुछ सफेदपोश नेता लोग नहीं चाहते कुरुद मे शांति स्थापित हो, यहां के जनता के पास सुख शांति समृद्धि हो, कुछ लोग कुरुद को लुट लिए, कुछ तत्व हैं जो सुबह से शाम तक नशा और ग़लत कार्यों को बढ़ावा देते रहे हैं एवं समय आने पर यही लोग सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता बन जाने का तमगा पहन लेते हैं, उन्हे पता नहीं ये कुरुद जागरूक जनता विकास के साथ चलना पसंद करते हैं। दिखावे और विभाजनकारी राजनीति के साथ नहीं। ऐसे लोग जनता के सामने बहुत जल्द बेनक़ाब होंगे।


नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने बताया कि नगर के प्रमुख जगहों, मंदिरों, चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों में अध्यक्ष-पार्षद निधी से सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेगे इसके लिए पीआईसी की बैठक में प्रस्ताव भी पास किया गया है। बहुत जल्द ही निविदा प्रक्रिया पुरा कर काम शीघ्र शुरू होगा।
कुरुद नगर पंचायत बहुत जल्द ही हमारे विधायक मान. अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन और प्रयास से, यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय क्षेत्र के लिए युद्ध गति से विकास कार्यों को पुरा करने वाले उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरूण साव के द्वारा कुरुद को नगर पालिका बनाने के लिए सारें शासकीय प्रक्रियाओं को पुरा करने निर्देश दिए है, शीघ्र ही कुरूद नगर पालिका का दर्जा दिलाने में छत्तीसगढ़ के हमारे भाजपा सरकार प्रयासरत है।
असामाजिक और आपराधिक तत्वों से नगर की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत कुरुद द्वारा एक पेट्रोलिंग वाहन भी दिया जा रहा जिसमें पुलिस बल और नगर प्रशासन के कर्मचारी रहेंगे, रोड ट्रैफिक को व्यवस्थित करेंगे, नगर पंचायत द्वारा चिन्हित जगहों के बाहर अतिक्रमण करने वालो के उपर कार्यवाही करेंगे, महिला कमांडो की सुरक्षा में सहयोग करेंगी। सार्वजनिक जगहों पर निरंतर पेट्रोलिंग गाड़ी से अनाउंस कर समझाइश दिया जायेगा। यदि कोई भी व्यक्ति प्रशासन के निर्देश की अवहेलना करता है तो ऐसे व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। अवैध नशा एवं नशीली दवाइयों को बढ़ावा देने वाले लोगों पर, हमारे आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद करने वाले लोगो एवं आम नागरिकों और माता-बहनों के छोटे छोटे ननिहालो को नशे के गिरफ़्त में डालने वाले लोगों पर निरन्तर कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया गया है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version