@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धान और जमीन बंटवारे की बात पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. उसके पेट में बसुला से वार कर दिया. इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के बेस्कीमुड़ा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव बैस्कीमुड़ा निवासी अर्जुन पैंकरा उम्र 37 साल शुक्रवार की रात अपने छोटे भाई अरविंद पैंकरा से घर में जमीन और धान के बंटवारे को लेकर बात कर रहा था. बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अरविंद ने गुस्से में आकर लकड़ी छीलने वाले औजार ‘बसुला’ से बड़े भाई अर्जुन के पेट पर हमला कर दिया,
इससे अर्जुन गंभीर रुप से घायल हो गया. हमले में गंभीर रुप से घायल अर्जुन को परिजन इलाज के लिए अशर्फी देवी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे. मजबूरन वे उसे मानव भवन लॉज में ठहराए. कुछ देर बाद उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर के नहीं मिलने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
डॉक्टरों ने अर्जुन के गहरे जख्म को देखकर इलाज नहीं होने की बात कही. जिसके बाद परिजन अर्जुन को वापस गांव बैस्कीमुड़ा ला रहे थे. रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
इस वारदात की खबर पुलिस को दी गई. जांच के दौरान यह सामने आया कि विवाद के दौरान अरविंद ने बसुला से वार कर अपने भाई की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी अरविंद पैंकरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version