@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने घर में घुसकर लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी, वहीं उसके दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र ग्राम कोड़ेबोड़ की है, जहाँ दो पक्षों में पहले विवाद हुआ और मामला थाने तक जा पहुंचा। शिकायत करने के बाद जैसे ही शिकायतकर्ता पक्ष के लोग घर लौटे, तभी आरोपी पक्ष के छह लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा और घर में घुसते ही कोमल नौरंगे (बुजुर्ग) पर जानलेवा हमला कर दिया।

6 आरोपी गिरफ्तार

चाकू और डंडों से किए गए इस हमले में कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के बेटे रंजीत और जितेंद्र नौरंगे को भी बुरी तरह पीटा गया और चाकू से घायल किया गया। घायलों को कुरुद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी सत्यम नगारची सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला और धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुद पुलिस, बिरेझर चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलवा और हत्या में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने इस घटना में धारा 302 (हत्या), 307 (जानलेवा हमला) और 506 (धमकी) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version