@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी।

धमतरी में सांसद भोजराज नाग का एक बयान राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा रहा है। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सांसद नाग ने अधिकारियों को लेकर ऐसी चेतावनी दे डाली, जिसने सबको चौंका दिया।

पत्रकारों ने जब उनसे अवैध रेत उत्खनन और अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने की शिकायतों पर सवाल पूछा, तो सांसद भोजराज नाग ने तल्ख़ लहजे में कहा—
“जो अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे… उनके नाम से नींबू काटेंगे!”

सांसद का यह बयान देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है।

बिरसा मुंडा जयंती पर प्रेस वार्ता, लेकिन सवालों पर बिगड़ा सुर

धमतरी प्रवास पर पहुंचे कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने भाजपा कार्यालय में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं 15 नवंबर को प्रस्तावित जनजाति गौरव दिवस के भव्य आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता की।
लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने अवैध रेत खदानों और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाए, सांसद अपने पुराने तेवर में आ गए।

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त—“जहां गलत होगा, कार्रवाई पक्की”

सांसद नाग ने कहा—
“जहां भी अवैध रेत कारोबार होगा, भाजपा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

फोन न उठाने वाले अफसरों पर तंज—“जनता की समस्या नहीं सुनेंगे तो नींबू काटेंगे”

अधिकारियों की अनुपलब्धता पर पूछे गए सवाल पर सांसद ने दो टूक जवाब दिया—
“जो फोन नहीं उठाते, जनता की बात नहीं सुनते, समस्या नहीं समझते… ऐसे सभी अधिकारियों के नाम से नींबू काटेंगे।”

सांसद भोजराज नाग का यह बयान उनके तेज़-तर्रार अंदाज़ की एक और मिसाल माना जा रहा है। प्रशासनिक ढिलाई पर सांसद पहले भी कई बार सार्वजनिक मंचों से नाराज़गी जता चुके हैं, लेकिन इस बार उनके बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version