संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोहित साहू का प्रतिदिन उनके निवास कार्यालय में आयोजित होने वाला जनदर्शन तथा अन्य कार्यक्रम स्वास्थ्यगत कारणों से आगामी एक सप्ताह तक स्थगित कर दिया गया है।
यह जानकारी उनके निज सहायक किशोर साहू ने देते हुए बताया कि आवश्यक उपचार व स्वास्थ्य लाभ के उपरांत विधायक जी का जनदर्शन तथा क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम पुनः पूर्ववत् रूप से संचालित होगा।
उन्होंने आम नागरिकों से स्वास्थ्य की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सहयोग की अपेक्षा की है तथा आश्वस्त किया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
