संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। रविवार की रात फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम बिनौरी से जनसंपर्क कार्यक्रम से लौटते समय विधायक रोहित साहू ने अवैध रेत परिवहन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। रात करीब 11 बजे ग्राम बोरसी के समीप रेत से भरे हाईवा को रोककर विधायक ने स्वयं प्रशासन को मौके पर बुलाया और तत्काल कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

पूछताछ में हाईवा चालकों ने बताया कि रेत का परिवहन बिरोड़ा रेत घाट से किया जा रहा था, जबकि शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार उक्त रेत घाट का संचालन वर्तमान में अनुमत नहीं है। स्पष्ट रूप से यह अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला पाया गया।

विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र में अवैध रेत खनन व परिवहन पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम, खनिज अधिकारी, थाने के स्टाफ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल बुलाकर निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर क्षेत्र में अवैध परिवहन पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इसके लिए छापामार दल गठित कर निगरानी बढ़ाने तथा अवैध रेत परिवहन में शामिल वाहनों को राजसात कर चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा विधायक ने उड़नदस्ता दल को सक्रिय कर निगरानी एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रेत खनन व परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक रोहित साहू ने कहा,
“हमारी सरकार सुशासन और जनहित के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी गैरकानूनी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और संसाधनों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करे।”

विधायक के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है। क्षेत्र के नागरिकों ने भी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की विधायक की पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में आवश्यक कदम बताया है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version