संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में 12 अगस्त को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

विधायक साहू ने 6 अगस्त को एसडीएम अभनपुर को पत्र सौंपकर 11 अगस्त तक बिजली व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद एसडीएम रवि सिंह ने विद्युत विभाग के डीई राजेश तिवारी, एई अजय ठाकुर सहित सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब क्षेत्र में बिना कारण बिजली कटौती नहीं होगी और अन्य जन समस्याओं का भी तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके लिए सभी सरपंचों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।

विधायक साहू ने कहा कि अभनपुर क्षेत्र में प्रशासनिक मनमानी चरम पर है। विद्युत विभाग की लापरवाही से किसान, व्यापारी और आम जनता परेशान हैं, जबकि बार-बार निर्देश देने के बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बिजली के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था भी अव्यवस्थित है। अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चार डॉक्टर हटाए जाने के बाद अब तक उनके स्थान पर नए डॉक्टर नियुक्त नहीं किए गए, यही हाल गोबरा नवापारा के स्वास्थ्य केंद्र का भी है।

विधायक साहू ने कहा कि जनता से किए वादों के अनुसार वे आगे भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर उतरने से नहीं हिचकेंगे।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version