संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के राधाकृष्ण मंदिर में आज तीसरे श्रावण सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के पश्चात शहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया। सबसे पहले सुहागन स्त्रियां मंत्रोच्चार के बीच महानदी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ दरबार मे कतार बद्ध होकर अभिषेक करने चल पड़ी। इसी के साथ हजारों नर नारिय जल की बाल्टी देते हुवे मंदिर तक जल पहुंचाने लगे। मंदिर के गर्भ गृह में शिव परिवार का पंडित देवेंद्र दुबे एवम संतोष मिश्रा ने विधि विधान से अभिषेक प्रारम्भ करवाया जिसमे यजमान भूपेंद्र मीनाक्षी मिश्रा रायपुर,आकाश शिवांगी अग्रवाल महासमुंद उपस्थित थे. दुध ,दही,पंचामृत ,शहद ,घी,गंगाजल एवम महानदी के जल से मंदिर में लगे घड़े के हजारों छिद्र से अभिषेक होने लगा।
इधर सालासर समिति के नेमी साहू, अरुण पैगम्बर, करण साहू, गायत्री दुबे की सुमधुर भजनों में भक्त नाचने लगे,इसी क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस आयोजन की भव्यता एवम भजनों को सुनकर अपने आप को रोक नही पाए और गिरधारी अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल,राजू काबरा ,संतोष अग्रवाल ,नागेंद्र वर्मा,संजय साहू,प्रेम साधवानी, गोविंद मोहन अग्रवाल के साथ जप जप भोला, छोटे छोटे रुख्वा कदम के, चल रे कांवरिया शिवधाम में बहुत देर तक झूम झूम नाचने लगे, इसी बीच मंदिर के सर्वराकार मोहन अग्रवाल ने पुष्पहार से विधायक एवम नगरपालिका अध्यक्ष का स्वागत किया।

विधायक इंद्र कुमार साहू को गोपाल गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल,सचिव राजू काबरा,चंदू कंसारी ने गौशाला में लगी आग के बारे में बताया,विधायक इंद्रकुमार ने आज मंदिर परिसर में ही गोपाल गौशाला नवापारा के लिए हजारों भक्तों के बीच 5 लाख रुपये विधायक निधि से देने की सहर्ष घोषणा की,जिसे सुनकर सबने करतल ध्वनि से स्वागत किया,

आज की भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया, इसके बाद सभी भक्तों के लिए विशाल भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई,जिसमे विधायक के साथ नगरपालिका अध्यक्ष एवम सभी गणमान्य नागरिक शामिल हुए। लगभग 4 हजार लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया, आज की भीड़ को देखकर आयोजक बहुत खुश थे, दद्दा शिष्य मंडल ने सभी शिव भक्तों से चौथे सोमवार 4 जुलाई को पार्थिव शिवलिंग निर्माण में भाग लेने की अपील की है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version