संवाददाता तुकाराम कंसारी 

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम।

स्थानीय इमदाद फाउंडेशन नवापारा-राजिम द्वारा 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रज़ा कॉलोनी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, नवापारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, पारागाँव सरपंच भोले सोनकर, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, पालिका सभापति पूजा कंसारी, पार्षदगण लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, नम्मू ध्रुव, तथा अन्य जनप्रतिनिधि और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

विधायक इंद्रकुमार साहू ने इमदाद फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने उपस्थित समाजजनों से अपील की कि शिक्षा, सभ्यता और संस्कृति को समाज की ताकत मानते हुए आगे बढ़ें, ताकि समाज के बच्चे बड़े पदों पर जाकर सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि नवापारा में भाईचारे की भावना सदैव बनी रहे, यही हमारी असली ताकत है।

कार्यक्रम में समाज द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को साइकिल, कंप्यूटर सेट, ट्राली सेट सहित अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और पत्रकार साथियों को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समाज की ओर से आभार प्रदर्शन बिलाल रिज़वी ने किया।

इस अवसर पर इमदाद फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य नूरुल रिजवी, हाजी एजाज रजा, हामिद खत्री, जुनैद सोलंकी, हाजी इश्तियाक, जावेद खोखर, हाजी अरशद, सिब्तेन चांगल, अनीश तंवर, आदि मुस्तफा, कलाम खत्री, अहमद रिज़वी, रजा भाटी, मो. अल्तमश सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह ने शिक्षा, एकता और सेवा के संकल्प को मजबूत करते हुए भाईचारे का संदेश दिया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version